बसपा की विधायक रामबाई 10वीं की परीक्षा में फेल, IPS बोला- 'लोग मजाक उड़ाएंगे, लेकिन सोचिये...'

मध्यप्रदेश (MP) के दमोह (Damoh) जिले के पथरिया (Pathariya) विधानसभा से बसपा पार्टी (BSP) से विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार (Rambai Govind Singh) 10वीं की परीक्षा (10th Exam) में एक विषय में फेल हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
विधायक रामबाई 10वीं की परीक्षा में फेल, IPS बोला- 'लोग मजाक उड़ाएंगे, लेकिन सोचिये...'

मध्यप्रदेश (MP) के दमोह (Damoh) जिले के पथरिया (Pathariya) विधानसभा से बसपा पार्टी (BSP) से विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार (Rambai Govind Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं. वो राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा (10th Exam) में एक विषय में फेल हो गई हैं. शनिवार शाम घोषित परीक्षा परिणाम में उन्हें साइंस विषय में फेल बताया गया है. मतलब अब उन्हें अपनी परीक्षा पास करने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है. आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) मे इस पर रिएक्शन दिया है और उनके सफल होने की कामना की. 

दीपांशु काबरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप तब तक नहीं हारते जब तक आप लड़ना नहीं छोड़ते. विधायक रामबाई जी उन सभी के लिए एक मिसाल हैं जो ज़िन्दगी में हार मान लेते हैं. बहुत से लोग उनका मज़ाक उड़ाएंगे, ट्रोल करेंगे लेकिन सोचिये अगर आप उनकी जगह होते, तो अब तक लड़ने की हिम्मत जुटा पाते? ईश्वर उन्हें सफल बनाएं'

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से 2018 में पहली बार विधायक बनी रामबाई सिंह परिहार अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती है. अधिकारियों और कर्मचारियों पर अपना रौब दिखाकर लोगों की मदद करने का दावा करने के उनके अंदाज के कारण वो चर्चाओं में रहती हैं. 

उनकी परीक्षा की तैयारी उन्हीं की बेटी ने कराई थी. वो कई घंटे पढ़ाई किया करती थीं. परीक्षा परिणाम में वह बाकी विषयों में तो पास हो गई हैं, लेकिन एक विषय में वो फेल हो गई हैं, जिसके लिए वो फिर तैयारी करेंगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article