कैलाश पर्वत का ऐसा रूप पहले नहीं देखा होगा! प्लेन से दिखा 'शिव धाम' का सबसे दुर्लभ नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने दुनिया भर के शिव भक्तों को 'हर-हर महादेव' जपने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि प्लेन की खिड़की से दिखा यह नजारा किसी करिश्मे से कम नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बादलों का 'समंदर' और बीच में साक्षात शिव का धाम! प्लेन की खिड़की से दिखा कैलाश पर्वत का रहस्यमयी नजारा

Mount Kailash Aerial View Viral Video: बादलों के सफेद 'समंदर' को चीरती हुई फ्लाइट और अचानक सामने उभर आया 'तिलिस्मी' कैलाश...क्या आपने कभी अपनी आंखों से रूह को सुकून देने वाला ऐसा रूहानी मंजर देखा है? क्या आपने कभी बादलों के पार उस दुनिया को देखा है जहां खामोशी भी बोलती है? सोशल मीडिया पर कैलाश पर्वत का एक ऐसा दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. प्लेन की खिड़की से कैद इस एरियल व्यू को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो साक्षात महादेव के दर्शन हो गए हों.

ये भी पढ़ें:-'खून' जैसा लाल हो गया ऑस्ट्रेलिया का आसमान, हॉलीवुड मूवी जैसा दिखा मंजर, ये थी वजह

बादलों के ऊपर से कैलाश पर्वत का अद्भुत दृश्य (Aerial View Of Mount Kailash)

कहते हैं हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐसी 'रूहानी' ताकत है जो इंसान को खुद से मिला देती है, लेकिन जब नजरें दुनिया के सबसे रहस्यमयी पर्वत 'कैलाश' पर टिक जाएं, तो रोंगटे खड़े होना लाजमी है. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें बादलों की सफेद चादर को चीरते हुए भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत नजर आ रहा है. इस 'तिलिस्मी' मंजर को देखकर हर कोई बस 'हर हर महादेव' जप रहा है.

बादलों के ऊपर साक्षात महादेव का घर! (Divine Mount Kailash Aerial View From Flight)

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मुसाफिर ने अपनी फ्लाइट की खिड़की से इस 'नायाब' मंजर को कैद किया. सूरज की किरणें जब बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती हैं, तो ऐसा लगता है मानो पूरा पहाड़ सोने की मानिंद चमक रहा हो. 6,638 मीटर ऊंचा यह पर्वत न सिर्फ हिंदुओं बल्कि बौद्ध और जैन धर्म के लिए भी ब्रह्मांड का केंद्र माना जाता है. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट्स की तो मानो बाढ़ आ गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-जमीन तिरछी और दीवारें टेढ़ी! ग्रीस के इस 'डगमगाते चर्च' का वीडियो देख चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

रहस्यमयी ऊर्जा और आस्था की उड़ान (The Mystery and Spiritual Energy of Mount Kailash) 

कैलाश पर्वत को लेकर दुनिया भर में कई कहानियां मशहूर हैं. कहा जाता है कि आज तक कोई भी इसके शिखर पर नहीं पहुंच पाया. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे नंदी जी खुद अपने स्वामी के धाम की रखवाली कर रहे हैं.' यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि कैलाश का इतना करीब से एरियल शॉट मिलना बहुत मुश्किल होता है. यह सिर्फ एक नजारा नहीं, बल्कि उन करोड़ों भक्तों के लिए एक अहसास है जो घर बैठे 'भोलेनाथ' की चौखट के दीदार कर रहे हैं.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
राजा रघुवंशी का 'पुनर्जन्म'! 10 महीने बाद आई खुशखबरी, सच हो गई भविष्यवाणी