बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी! बुजुर्ग महिला पर किया हमला, वायरल Video पर छिड़ी बहस, आखिर किसकी गलती?

दिल्ली में एक बुजुर्ग महिला और बंदर के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो वायरल हो गया है. पहले पत्थर फेंकने और फिर दूसरे वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले पर नई बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या सच में बंदर था दोषी? वायरल वीडियो का दूसरा एंगल देख चौंक जाएंगे आप

दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और बंदर के बीच टकराव देखने को मिलता है. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर बहस छिड़ गई है कि आखिर गलती किसकी थी.

पत्थर फेंकने के बाद हुआ हमला

वायरल वीडियो में दिखता है कि महिला एक बंदर पर बड़ा पत्थर फेंकती है. इसके बाद बंदर तुरंत आक्रामक हो जाता है और उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता है. हालात बिगड़ते देख आसपास के लोग बीच-बचाव करते हैं, जिससे महिला बच निकलती है. लेकिन, मामला यहीं नहीं रुकता. वीडियो में आगे दिखता है कि महिला को एक डंडा दिया जाता है, जिससे वह फिर से बंदर को मारने की कोशिश करती है. इस पर बंदर दोबारा उस पर झपट पड़ता है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस वीडियो को 13 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने महिला को गलत ठहराया और कहा कि उसने पहले जानवर को उकसाया. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसे हालात में लोग घबरा जाते हैं और गलत फैसले ले लेते हैं.

Advertisement

दूसरा वीडियो आने के बाद बदली कहानी

बाद में एक दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें दिखा कि वही बंदर एक दुकान के अंदर घुसकर खाने के पैकेट फाड़ रहा था और नुकसान कर रहा था. लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे और कुछ लोग उसे मारने की भी कोशिश कर रहे थे. इसके बाद बंदर आक्रामक हो गया. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा, कि बंदर का व्यवहार पूरी तरह बिना वजह नहीं था, बल्कि वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था.

Advertisement

क्या है सही तरीका?

कई लोगों ने सलाह दी कि ऐसे मामलों में हिंसा करने के बजाय वन विभाग या रेस्क्यू टीम को बुलाना चाहिए. इससे न सिर्फ इंसानों की सुरक्षा होगी, बल्कि जानवरों को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: April Fools Day 2026: सपने में भी हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल, देखें 'मूर्ख दिवस' पर बने ये मजेदार मीम्स!

लेट आने पर सैलरी से कटे 11,000 रुपये! महिला ने ऐसे बयां किया दर्द, बोली- पॉलिसी समझती हूं, पर इतना कट क्यों?

Advertisement

20 साल की वफादारी का ये इनाम? फोन तक नहीं किया, बीमार कर्मचारी को ईमेल से निकाला, कंपनी पर भड़के लोग

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?