सड़क पर अतरंगी बाइक दौड़ाता दिखा शख्स, लोग बोले- इसे जुगाड़ मत कहो भाई

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में शख्स बिना टायर के बाइक चलाता नजर आ रहा है. इस अनोखी बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे गजब का जुगाड़ बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
कभी देखी है ऐसी बाइक.

दुनिया में अजब-गजब कारनामे करने वालों की कमी नहीं है, कोई दो बाइक्स पर पैर रखकर स्टंट करता नजर आता है, तो कोई बाइक को एक पहिए पर खड़ी करता नजर आता है, लेकिन एक ने तो बिना टायर के ही बाइक दौड़ा दी. इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में शख्स बिना टायर के बाइक चलाता नजर आ रहा है. इस अनोखी बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे गजब का जुगाड़ बता रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

बिना पहिए के भी दौड़ती है बाइक

इंस्टाग्राम पर Mr HiFi नाम के अकाउंट से शेयर हुए वीडियो में सफेद टीशर्ट में एक शख्स खेतों के बीच बनी सड़क पर बाइक चलाता नजर आता है, खास बात ये है कि इस बाइक के पहिए में टायर ही नहीं लगे हैं. बिना टायर के शख्स बड़े ही आराम से बाइक चलाता है. हालांकि, वह बाइक को काफी लो स्पीड में चला रहा होता है, लेकिन गाड़ी काफी स्मूथ तरीके से चलती है और कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आती.

लोग बोले- ये कैसा सिस्टम है

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसा सिस्टम है.' दूसरे ने लिखा, 'भाई ये तो कमाल कर दिया.' तीसरे ने लिखा, 'ऐसा कौन करता है भाई.' वहीं चौथे ने लिखा, 'गजब का जुगाड़ है.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये जुगाड़ नहीं, बेवकूफी है.' 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में मिसाइल की दिशा कौन तय कर रहा है? America | Trump | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article