गले में 8 साल तक फंसी रही मेटल की 12 सेमी चॉपस्टिक, पता चलने पर भी डॉक्टर के पास नहीं गया शख्स और फिर...

यह मामला बताता है कि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर समस्या बन सकती है. समय पर इलाज न कराने से खतरा बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी असामान्य स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये कैसे मुमकिन है? आदमी 8 साल तक गले में चॉपस्टिक लेकर जीता रहा

चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के गले में धातु की चॉपस्टिक 8 साल तक फंसी रही. यह घटना सुनकर लोग हैरान हैं कि आखिर कोई इतने लंबे समय तक ऐसी स्थिति में कैसे रह सकता है.

कैसे हुआ यह अजीब हादसा?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वांग नाम के एक शख्स ने करीब 8 साल पहले शराब पीते समय गलती से चॉपस्टिक निगल ली थी. उस समय उन्हें हल्का दर्द महसूस हुआ, लेकिन सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई. डॉक्टरों ने तब सर्जरी की सलाह दी थी, जिसमें गर्दन को काटकर चॉपस्टिक निकालनी पड़ती. लेकिन, वांग ने इस सर्जरी से मना कर दिया और उसी हालत में रहना जारी रखा.

सालों तक झेलता रहा परेशानी

आने वाले सालों में वांग को कभी-कभी गले में असहजता महसूस होती थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, वह दर्द को सहते रहे और इलाज के लिए वापस नहीं आए. हाल ही में जब उन्हें हर सुबह तेज दर्द होने लगा और खाना-पीना निगलने में दिक्कत होने लगी, तब उन्होंने अस्पताल जाने का फैसला किया. वे डालियान नगर केंद्रीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर उनकी हालत जानकर हैरान रह गए.

बिना बड़ी सर्जरी के निकाली गई चॉपस्टिक

जांच में पता चला कि 12 सेंटीमीटर लंबी धातु की चॉपस्टिक गले के सॉफ्ट पैलेट हिस्से में फंसी हुई थी. अच्छी बात यह रही कि आसपास के अंगों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ था और उनकी आवाज भी सामान्य थी. वांग ने फिर से गर्दन काटने वाली सर्जरी से इनकार कर दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने मुंह के जरिए एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया अपनाई. यह ऑपरेशन सफल रहा और बहुत कम ब्लीडिंग के साथ चॉपस्टिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह खबर सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई. एक यूजर ने लिखा, 12 सेमी लंबी! आखिर इतने समय तक कैसे सहा? दूसरे ने कहा, ये खबर पढ़कर ही दर्द महसूस हो रहा है. किसी ने सवाल किया, आखिर इसे निगला कैसे गया?

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से ठगी, CISF की सलाह नजरअंदाज कर T3 से T2 के लिए ली कैब, हुआ ठगी का शिकार

Advertisement

पापा ने बेटी के साथ 'बदतमीज़ दिल' पर किया मस्ती भरा डांस, क्यूट बॉन्डिंग ने जीता दिल, 7 करोड़ लोगों ने देखा

सालों की वफादारी के बाद 50 लाख कमाने वाली टेक लीड को छोड़नी पड़ी नौकरी, वजह कर देगी हैरान!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump