Blinkit के जरिए ग्रॉसरी, फल और सब्जियां लोगों तक पहुंचाने का काम आजकल बहुत से लोग कर रहे हैं. लेकिन, जो लोग पहली बार इस आने की सोच रहे हैं, उनके मन में अक्सर ऐसे सवाल होते हैं कि पहले दिन काम कैसे करना होता है? इसी सवाल का जवाब एक शख्स ने अपने व्लॉग के जरिए बेहद सरल अंदाज़ में दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और Blinkit में काम करने की सोच रहे लोगों के लिए काफी मददगार माना जा रहा है. क्योंकि इसके जरिए वो बिना किसी की मदद से पहले दिन डिलीवरी करने की प्रोसेस को आसानी से समझ सकते हैं.
Blinkit में काम शुरू करने का पहला स्टेप
वीडियो में शख्स बताता है कि सबसे पहले आपको Blinkit Picker App में डिलीवरी पार्टनर की ID बनानी होती है. ID बनने के बाद आपको यह तय करना होता है कि आप कितने घंटे काम करना चाहते हैं. गिग जॉब में आपकी कमाई और डिलीवरी दोनों ही आपके चुने गए टाइम स्लॉट पर निर्भर करती है. इसके बाद आपको Blinkit स्टोर जाना होता है, जहां स्क्रीन पर लगे बड़े QR कोड को स्कैन करना होता है.
देखें Video:
पहला ऑर्डर कैसे मिलेगा और डिलीवरी कैसे होगी?
QR कोड स्कैन करने के बाद आपको ऑर्डर आने का इंतजार करना होता है. जैसे ही पहला ऑर्डर आए, उसे तुरंत एक्सेप्ट करना जरूरी होता है. इसके बाद स्टोर से पिकर के जरिए ऑर्डर लेना होता है. फिर ऐप में मैप ओपन करना होगा. इसके बाद कस्टमर की लोकेशन की तरफ निकल पड़ना होता है. लोकेशन पर पहुंचने के बाद कस्टमर को कॉल कर ऑर्डर डिलीवर कर दिया जाता है.
ये गलती बिल्कुल न करें
इस वायरल वीडियो में एक जरूरी बात भी बताई गई है. अगर ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी है, तो बिना पैसे लिए ऑर्डर नहीं देना है. डिलीवरी पूरी करने के बाद दोबारा स्टोर आकर QR कोड स्कैन करना होता है और फिर वही प्रोसेस दोहराया जाता है. इस रील को इंस्टाग्राम पर @amitbhagat_5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है- Day (37/60) Challenge – 1 Lakh Challenge. इस रील को अब तक 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 94 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
यह वीडियो कई लोगों को काफी काम का लगा और पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- पूरी रील देख ली, अब लग रहा है अगले महीने से मैं भी जॉइन कर लूं. एक यूजर ने पूछा- 18 साल से कम उम्र वाले काम कर सकते हैं क्या? इसका जवाब साफ है- नहीं, ब्लिंकिट 18 साल से कम उम्र के लोगों को काम पर नहीं रखता. वहीं, कुछ लोगों ने कम दूरी के मुकाबले कम पैसे मिलने पर सवाल भी उठाए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: महिला ने Rapido से भेजा पार्सल, लोकेशन दिया कचरे का ढेर, डिलीवरी बॉय ने पहुंचकर जो देखा, चकरा गया दिमाग














