अकेलेपन का नया इलाज! मामूली दुख के लिए 250, बड़े दुख के लिए 500 रु... मुंबई के शख्स का ऑफर देख लोग हैरान

मुंबई में एक शख्स पैसे लेकर लोगों का दुख सुन रहा है. यह अनोखी पहल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और मानसिक स्वास्थ्य व अकेलेपन पर नई बहस छेड़ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई बीच पर ‘दुख सुनने’ के बदले पैसे ले रहा शख्स वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मुंबई के एक बीच पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यहां एक शख्स लोगों की परेशानियां सुनने के बदले पैसे ले रहा है. वायरल वीडियो में यह शख्स एक पोस्टर लेकर खड़ा दिखाई देता है, जिस पर लिखा है- किसी को अपना दुख सुनाना है तो मैं सुन सकता हूं.

कितना लेता है चार्ज?

इस शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा बताया जा रहा है. वीडियो में उसने अपनी फीस भी बताई है.
- छोटे-मोटे दुख के लिए: 250 रुपये
- गंभीर परेशानियों के लिए: 500 रुपये
- साथ बैठकर रोने के लिए: 1000 रुपये

जब उससे पूछा गया कि क्या लोग सच में पैसे देकर आते हैं, तो उसने जवाब दिया, हां, लोग आते हैं.

Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई. विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े शहरों में बढ़ता तनाव और अकेलापन लोगों को ऐसे विकल्पों की ओर धकेल रहा है, जहां वे अपनी बात खुलकर कह सकें. आज के समय में हर किसी को एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जो बिना जज किए उनकी बात सुन सके.

सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन

इस अनोखी पहल पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है. कुछ लोगों ने इसे सराहा और कहा, यह सबसे बड़ा बिजनेस आइडिया है. दूसरे ने कहा, यह अगला बड़ा स्टार्टअप बन सकता है. वहीं, कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की. एक ने लिखा- दुख भी अब पैसों में बिक रहा है. दूसरे ने कहा, यह उन लोगों का फायदा उठाना है जो सही मदद नहीं ले सकते. कुछ यूजर्स ने मजाक में यह भी कहा कि वे अपने दोस्तों और परिवार की बातें मुफ्त में सुनते हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारतीय पर्वतारोही ने रचा इतिहास, 92 दिनों में 7 ज्वालामुखी शिखर फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से ठगी, CISF की सलाह नजरअंदाज कर T3 से T2 के लिए ली कैब, हुआ ठगी का शिकार

पापा ने बेटी के साथ 'बदतमीज़ दिल' पर किया मस्ती भरा डांस, क्यूट बॉन्डिंग ने जीता दिल, 7 करोड़ लोगों ने देखा

Featured Video Of The Day
Israel को Missile Surprise की धमकी देने वाले Iran Officer Ali Mohammad Naini की Airstrike में मौत