बिल्ली को खाना खिलाकर कमा लिए 20 लाख रुपये! चीन के शख्स की कमाई ने चौंकाया, जानिए कैसे

चीन के शंघाई में एक युवक ने स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान बिल्लियों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल की सेवा देकर करीब 20 लाख रुपये कमा लिए. जानिए कैसे बढ़ रही है त्योहारों में पेशेवर पेट-केयर की मांग.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिल्ली को खाना खिलाकर कमा लिए 20 लाख रुपये!

त्योहारों के दौरान जब लोग अपने घरों से दूर जाते हैं, तो पालतू जानवरों की देखभाल एक बड़ी चिंता बन जाती है. चीन में एक युवक ने इसी जरूरत को अवसर में बदल दिया. स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान बिल्लियों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने की सेवा देकर उसने करीब 20 लाख रुपये कमा लिए.

20 दिन में 2000 घरों तक पहुंची टीम

रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई में रहने वाले 1991 में जन्मे हुआन कोंग पिछले 9 साल से पालतू जानवरों का काम कर रहे हैं. वे घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने की सेवा देते हैं. इस साल स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान, जब कई परिवार अपने होमटाउन लौट गए थे, तब हुआन और उनकी चार सदस्यीय टीम ने शंघाई में ही रुकने का फैसला किया. त्योहार से पहले और बाद के करीब 20 दिनों में उनकी टीम ने लगभग 2000 घरों में जाकर ऑर्डर पूरे किए. इनमें से करीब 1000 विज़िट स्वयं हुआन ने कीं थीं.

रोज 3 घंटे की नींद, एक दिन में 55 ऑर्डर

त्योहारी सीजन में हुआन रोज सुबह 3 बजे काम शुरू करते हैं और रात 10 या 11 बजे तक व्यस्त रहते हैं. औसतन उन्हें दिन में सिर्फ 3 से 4 घंटे की ही नींद मिल पाती है. सबसे व्यस्त दिन में उन्होंने 55 तक ऑर्डर पूरे किए. हर विज़िट लगभग 10 से 15 मिनट की होती है. इस दौरान वे कूड़े का डिब्बा साफ करते हैं, खाना और पानी भरते हैं, बिल्ली की सेहत जांचते हैं, खिड़कियों और बिजली के उपकरणों की जांच करते हैं और कचरा बाहर निकालते हैं. जरूरत पड़ने पर वे दवा देने या नाखून काटने जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी बिना अतिरिक्त शुल्क के प्रदान करते हैं. 

त्योहारों में बढ़ी पेट-केयर सेवाओं की मांग

कुल ऑर्डर में से 80 प्रतिशत से ज्यादा वे लोग थे जो त्योहार पर अपने होमटाउन गए थे. करीब 10 प्रतिशत ऑर्डर उन लोगों से मिले जो भीड़भाड़ से बचने के लिए अलग समय पर यात्रा करते हैं. कई ग्राहक हर साल नियमित रूप से उनकी सेवाएं लेते हैं. इस बड़ी कमाई ने यह साफ संकेत दिया है कि बड़े त्योहारों के दौरान भरोसेमंद पेट-केयर सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: तमिल ससुर ने राजस्थानी दामाद को सिखाया ऐसा काम, इंटरनेट पर छा गया दोनों की बॉन्डिंग का इमोशनल Video

Advertisement

कौन हैं रेलवे की टीटीई मोनी नैन? जिन्हें ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने पर DRM से मिली चेतावनी, जानिए पूरा मामला

सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब

Featured Video Of The Day
Iran War | Qatar पर ईरान का मिसाइल हमला, दोहा की ओर दागी दो बैलेस्टिक मिसाइलें | BREAKING NEWS