शादी में शख्स ने 'रहमान डकैत' बनकर ली एंट्री, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग, बोले- एक बार लगा असली में अक्षय खन्ना आ गया

Man Viral Akshay Khanna Entry: इंटरनेट पर लोग अक्षय खन्ना की एंट्री वाले डांस के नए-नए स्टेप्स पेश कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी समारोह में एक शख्स ने हूबहू फिल्म 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' के गेटअप में एंट्री ली. वीडियो देख यूजर्स कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शख्स की रहमान डकैत वाली एंट्री हुई वायरल
Social Media

Man Rehman Daikait Entry at Wedding Video: धुरंधर का क्रेज अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के दमदार डायलॉग्स, स्टाइलिश लुक्स और खास तौर पर रहमान डकैत की एंट्री सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फिल्म के गाने आज भी रील्स में खूब इस्तेमाल हो रहे हैं. हर तरफ रहमान डकैत और हमजा अली वाला एटीट्यूड नजर आ रहा है. लोग अक्षय खन्ना की एंट्री वाले डांस के नए-नए स्टेप्स भी पेश कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी समारोह में एक शख्स ने हूबहू फिल्म 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' के गेटअप में एंट्री ली. वीडियो देख लोग हैरान ही रह गए हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बेटे को भारतीय रेलवे में मिली जॉब, पापा ने घर पर करवा दिया ट्रेन जैसा पेंट, वीडियो देख लोग बोले- क्रिएटिविटी तो है अंकल जी में..

शादी में 'रहमान डकैत' वाली एंट्री

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स शादी के वेन्यू में हरे रंग की कारपेट पर धीरे‑धीरे चलता हुआ आता है. उसके दोनों तरफ लाइट्स और फूलों की सजावट लगी है. उसने काले रंग का कुर्ता‑पायजामा पहना हुआ है, और काला चश्मा उसके लुक को और दमदार बना रहा है. उसका चलने का अंदाज रहमान डकैत की एंट्री से काफी मिलता‑जुलता है. वहां मौजूद मेहमान इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं. वही, पीछे की चमकती लाइट्स और सजावट इस पूरे सीन को देखने में फिल्मी बना देती हैं, जिसकी वजह से यह वीडियो और भी खास बन गया है.

आप भी देखिए ये वीडियो

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @yogesh.telang15 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर अभी तक 5.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 77 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है '#Rehman Dakait Entry at Wedding'. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'अक्षय खन्ना की सेम टू सेम कॉपी', दूसरे यूजर ने लिखा '1 नंबर ब्रो सुपर एंट्री', एक अन्य यूजर ने लिखा 'एक बार लगा असली मै अक्षय खन्ना आ गया'. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का बदला, मिसाइलों से हमला, 'हज कासिम' से कांप उठा इजरायल! Trump | Netanyahu
Topics mentioned in this article