रात में बार-बार उठने से छुटकारा, सोते समय आपके इशारों से कंट्रोल होगा पंखा, इंजीनियर ने बना डाला AI रूममेट!

बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने ऐसा AI सिस्टम बनाया है जो सोते समय शरीर की स्थिति देखकर अपने-आप सीलिंग फैन ऑन-ऑफ करता है. यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शख्स ने बनाया स्मार्ट AI जो समझता है शरीर का तापमान

बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी अनोखी AI तकनीक से इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. पंकज नाम के इस इंजीनियर ने एक ऐसा AI-आधारित रूममेट तैयार किया है, जो उनके सोते समय अपने-आप सीलिंग फैन को नियंत्रित करता है. पंकज, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @the2ndfloorguy नाम से एक्टिव हैं, उन्होंने बताया कि वह अक्सर रात में 3 बजे पसीने से भीगे या ठंड लगने की वजह से उठ जाते थे. इसी समस्या से परेशान होकर उन्होंने यह स्मार्ट सिस्टम तैयार किया.

कैसे काम करता है यह AI सिस्टम?

यह AI सिस्टम कैमरे की मदद से सोते समय शरीर की स्थिति को मॉनिटर करता है. सिस्टम शरीर के मूवमेंट और पोजिशन के आधार पर यह समझने की कोशिश करता है कि व्यक्ति को गर्मी लग रही है या ठंड.
- अगर हाथ या पैर कंबल से बाहर होते हैं, तो सिस्टम मानता है कि गर्मी लग रही है और पंखा चालू कर देता है.
- वहीं, अगर हाथ मुड़े हुए या शरीर कंबल में सिमटा हुआ होता है, तो यह संकेत ठंड का माना जाता है और पंखा बंद हो जाता है.

पंकज द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके बेडरूम का दृश्य दिखाई देता है, जिसमें शरीर के जोड़ों को कैमरा ओवरले के जरिए ट्रैक किया जा रहा है. स्क्रीन पर FAN_ON ratio जैसे डेटा भी दिखते हैं, जो बताता है कि पोज डिटेक्शन के आधार पर फैन कैसे नियंत्रित हो रहा है. 

Advertisement

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस अनोखे प्रोजेक्ट ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी. कई यूजर्स ने इसे टेक्नोलॉजी का शानदार और प्रैक्टिकल उपयोग बताया. एक यूजर ने लिखा, स्वतंत्र इच्छा का सर्वोत्तम उपयोग. दूसरे ने कहा, अगर यह सच में काम करता है तो यह बहुत बढ़िया है! वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, वाह, कमाल है! सरल, व्यावहारिक और बेहद उपयोगी.

यह भी पढ़ें: ब्लिंकिट ने बचाई 90 साल की दादी की जान, सिर्फ 7 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस! परिवार ने जताया आभार

Advertisement

अंटार्कटिका के जमा देने वाले पानी में पहली बार दिखा जिंदा शार्क, इस खोज ने वैज्ञानिकों को भी किया हैरान

इंडिया जैसा कोई नहीं! विदेशी व्लॉगर ने गिनाईं भारत की ऐसी खूबियां, जानकर भारतीय भी रह गए हैरान

Featured Video Of The Day
Bollywood में स्ट्रगल... आउटसाइडर की जर्नी... Avinash Tiwary ने खोले राज़ | NDTV Yuva 2026
Topics mentioned in this article