हम सभी की लाइफ में हमारा जन्मदिन बहुत खास होता है. इस दिन को हम सभी सेलिब्रेट करना चाहते हैं. वो लोग जो अपने परिवार से दूर रहते हैं, जन्मदिन के दिन अपने घरवालों को याद करके भावुक होते हैं. क्योंकि जन्मदिन एक ऐसा दिन है हमारी लाइफ का जिसे म अपनों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, खासकर अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने घर में काम करने वाली महिला का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया है. क्योंकि वो अपने घरवालों को याद करके काफी उदास थीं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @tamashewala नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने अपनी हाउस हेल्प ‘ज्योति दीदी' को किचन में रोते हुए देखा. जब उन्होंने पूछा कि क्या हुआ, तो ज्योति ने कहा, आज मेरी मां जिंदा होती तो मुझे प्यार करती… आज मेरा जन्मदिन है. यह सुनकर शख्स का दिल पसीज गया, क्योंकि ज्योति ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था.
छोटी सी पार्टी, लेकिन बड़ा एहसास
शख्स ने तुरंत फैसला किया कि वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर ज्योति का जन्मदिन खास बनाएंगे. उन्होंने एक केक लाया और घर पर ही एक छोटी सी पार्टी रखी. भले ही यह सेलिब्रेशन बहुत साधारण था, लेकिन उसमें जो प्यार और अपनापन था, वही इस पल को खास बना गया. शख्स ने लिखा, हम उनके माता-पिता को वापस नहीं ला सकते, लेकिन उन्हें यह एहसास जरूर दिला सकते हैं कि वो अकेली नहीं हैं.
देखें Video:
500 रुपये देने की पेशकश ने छू लिया दिल
इस वीडियो का सबसे खास पल तब आया जब ज्योति ने खुद ही 500 रुपये देने की पेशकश की. उन्होंने कहा, कि इससे आप लोग कुछ मंगवा कर पार्टी कर लो. हालांकि, सभी ने यह पैसे लेने से मना कर दिया. यह मासूमियत और दूसरों के लिए सोचने का उनका अंदाज लोगों को बहुत भावुक कर गया.
लोगों ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी भावुक हो गए और जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, यही असली इंसानियत है. दूसरे ने कहा, वो दुनिया भर के प्यार की हकदार हैं. किसी ने लिखा, इतना छोटा कदम, लेकिन बहुत बड़ी सीख देता है. वहीं, एक और यूजर ने कहा, उनकी मासूमियत दिल तोड़ने वाली और खूबसूरत दोनों है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 33 साल बाद भाई से मिली बहन, एक फोटो के सहारे ढूंढ निकाला खोया हुआ भाई, किसी फिल्म से कम नहीं ये कहानी
प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?














