नंगे हाथों से शख्स ने एकसाथ पकड़े दो खतरनाक सांप, लिपटे हुए सांपों को लटकाकर किया कुछ ऐसा, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जंगल में कुछ ढूंढ रहा है. तभी अचानक उसकी नज़र वहां झाड़ियों में छिपे दो खतरनाक और जहरीले सांपों पर पड़ती है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नंगे हाथों से शख्स ने एकसाथ पकड़े दो खतरनाक सांप

सोशल मीडिया पर किंग कोबरा, अजगर समेत खतरनाक सांपों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार तो ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर खतरनाक सांपों और किंग कोबरा (King Cobra) के वीडियो की भरमार है, अक्सर किंग कोबरा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोबरा टॉयलेट सीट के अंदर छिपा बैठा होता है तो कभी कोई सांप शॉवर पर लटका मिलता है और कभी स्कूटी के अंदर छिपा बैठा मिलता है. ऐसे वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार तो किंग कोबरा (King Cobra) के हमले के भी खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते हैं. लेकिन अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, इसमें किंग कोबरा तो नहीं है, लेकिन ये खतरनाक नज़ारा आपके रोंगटे जरूर खड़े कर देगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जंगल में कुछ ढूंढ रहा है. तभी अचानक उसकी नज़र वहां झाड़ियों में छिपे दो खतरनाक और जहरीले सांपों पर पड़ती है. जहां दोनों सांप एक-दूसरे से बुरी तरह से लिपटे हुए हैं. शख्स अपने नंगे हाथों से दोनों सांपों को एक साथ पकड़कर उठाता है. वो कुछ देर सांपों को अपने हाथ में लटकाए रखता है और फिर दोनों को एक बैग में भर लेता है. 

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sunshinecoastsnakecatchers नाम के अकाउंट से 5 दिन पहले शेयर किया गया है. वीडियो पर अबतक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. आपको बता दें कि इस अकाउंट पर आपको खतरनाक सांपों के ऐसे और भी वीडियो देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखना लोग बहुत पसंद करते हैं. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग पर पुलिस का बड़ा खुलासा | Breaking News
Topics mentioned in this article