गोलगप्पे के पानी से निकला ज़िंदा चूहा! Video ने उड़ाए लोगों के होश, बोले- प्लीज़ कह दो कि ये AI है...

अमृतसर के एक पानीपुरी स्टॉल पर गोलगप्पे के मसाले में जिंदा चूहा मिलने का वीडियो वायरल हो गया है. इस घटना के बाद स्ट्रीट फूड की स्वच्छता और FSSAI नियमों पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पानीपुरी स्टॉल का डराने वाला वीडियो वायरल

स्ट्रीट फूड भारत में लोगों की पसंदीदा खान-पान संस्कृति का अहम हिस्सा है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमृतसर के एक पानीपुरी (गोलगप्पा) स्टॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलगप्पे के मसाले के कंटेनर से जिंदा चूहा निकलता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर karan_dhanju26 द्वारा शेयर किया गया है. कंटेंट क्रिएटर अपने दोस्त के साथ पानीपुरी खा रहा था, तभी उसकी नजर मसाले और पानी से भरे बड़े बर्तन में हो रही हलचल पर पड़ी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रेता मसाले से भरे कंटेनर में से चूहे को निकालने की कोशिश करता है. कुछ ही देर में चूहा बर्तन से कूदकर बाहर आता है और पास की नाली में भाग जाता है. इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. व्लॉगर के अनुसार, उन्होंने विक्रेता से तुरंत पूरा मसाला और पानी फेंकने के लिए कहा.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो को कुछ ही घंटों में करीब 3 लाख व्यूज मिल गए और कमेंट सेक्शन में लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई यूजर्स ने स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर चिंता जताई, तो कुछ लोगों ने शक जताया कि वीडियो स्क्रिप्टेड या AI से बनाया गया हो सकता है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा, कि ठेले का बाकी सेटअप साफ दिख रहा था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि चूहा शायद उसी समय अंदर कूद गया होगा. एक यूजर ने मजाक में Ratatouille भी लिख दिया, जबकि कई लोगों ने लिखा- प्लीज़ कहो कि ये AI है.

Advertisement

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इस घटना ने एक बार फिर FSSAI के नियमों और स्ट्रीट फूड की निगरानी पर चर्चा शुरू कर दी है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. दिसंबर 2025 में महाराष्ट्र के विरार में एक पानीपुरी स्टॉल पर हरे सांप के निकलने का वीडियो वायरल हुआ था. वहीं 2025 की शुरुआत में अहमदाबाद के एक पानीपुरी सेंटर को खाद्य पदार्थों में कीड़े मिलने के बाद सील कर दिया गया था. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के साथ-साथ उसकी स्वच्छता पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: कार साफ कर रही थी बुजुर्ग महिला, देखकर शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भर आएंगी आंखें

3 लाख रुपये सैलरी, फिर भी बचते हैं कितने? महिला ने खोला पूरा खर्च का हिसाब, जानिए कहां जा रहा पूरा पैसा

15 लाख रुपये महीना किराया! न्यूयॉर्क के इस लग्जरी घर के अंदर की झलक देखकर रह जाएंगे हैरान

Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Dimona में मिसाइल गिरी तब क्या हुआ? भारतीय ने बताया डरावना मंजर | War news