शेरनी की एक दहाड़ और भीगी बिल्ली बन गया जंगल का राजा, गिर नेशनल पार्क का ये नजारा देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

Sher ka Viral Video: हाल ही में गिर नेशनल पार्क के एक ऐसे वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं. अक्सर अपनी दहाड़ से पूरे जंगल को थर्रा देने वाला बब्बर शेर, इस बार खुद अपनी 'रानी' के सामने भीगी बिल्ली बना नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शेर और शेरनी का वायरल वीडियो
Instagram/ @gujarattourism

Lion and Lioness Fight: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के नए-नए वीडियोज रोजाना वायरल होते ही रहते हैं. हाल ही में गिर नेशनल पार्क के एक ऐसे वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं. अक्सर अपनी दहाड़ से पूरे जंगल को थर्रा देने वाला बब्बर शेर, इस बार खुद अपनी 'रानी' के सामने भीगी बिल्ली बना नजर आ रहा है.  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गुस्से में लाल-पीली होती शेरनी के सामने शेर की सारी 'मर्दानगी' धरी की धरी रह गई और वह पीछे हटने पर मजबूर हो गया. वीडियो देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने मेहंदी में बनवाया Amazon का स्माइल लोगो, देख दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन...हो गया वायरल

एक दहाड़ से पीछे हुआ जंगल का राजा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी काफी ज्यादा गुस्से में है और पूरे साहस के साथ जंगल के राजा यानी शेर पर दहाड़ रही है. इस लड़ाई में शुरुआत में शेर जोरदार दहाड़ों और अपने प्रभावशाली अंदाज से दबाव दिखाता है, लेकिन शेरनी पीछे हटने से साफ इनकार कर देती है और तेजी और गुस्से के साथ जवाब देती है. देखते ही देखते जब शेरनी जोरदार दहाड़ मारती है, तो नर शेर अचानक रुक जाता है और शांत हो जाता है. वीडियो में सफारी पर मौजूद पर्यटक भी इस घटना को अपने कैमरों में कैद करते हुए दिखाई देते हैं. सभी लोग इस दुर्लभ और रोमांचक पल को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड करने के लिए उत्साहित नजर आते हैं. यह वायरल वीडियो देख आपकी भी आंखे फटी रह जाएंगी. 

आप भी देखिए ये वीडियो


कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर उर्मिल झावेरी ने रिकॉर्ड किया है और गुजरात टूरिज्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज @gujarattourism से शेयर किया गया है. इस पर अभी तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज और 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'सुपर नेचर', दूसरे यूजर ने लिखा 'ब्यूटीफुल', एक अन्य यूजर ने लिखा 'राजा इसलिए राजा होते हैं क्योंकि वे इस नियम को जानते हैं'. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर हमला! | Donald Trump | War News
Topics mentioned in this article