विदेश की सड़कों पर जब साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, Video में विदेशियों के रिएक्शन देख आपको मज़ा आ जाएगा

विदेश में साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी लोग उनकी खूबसूरती और भारतीय परिधान की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साड़ी का जलवा दुनिया में बरकरार!

भारत की साड़ी की खूबसूरती और शालीनता दुनिया भर में पसंद की जाती है. इसका एक ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक भारतीय महिला विदेश की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकलीं और वहां के लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं कैमरे में कैद हो गईं. यह वीडियो केरल की कंटेंट क्रिएटर समींद्रा पी मनोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय परिधान हमेशा आकर्षक और सदाबहार होते हैं. इसके रंग और डिजाइन विदेशी लोगों को भी हैरान कर देते हैं, क्योंकि एक साड़ी पारंपरिक होने के साथ-साथ आधुनिक भी लग सकती है.'

विदेशियों ने की दिल खोलकर तारीफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह सड़क पर चल रही होती हैं, तभी एक बेंच पर बैठी दो महिलाएं उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और कहती हैं, 'आपकी साड़ी बहुत सुंदर है.' थोड़ी देर बाद एक राहगीर उन्हें थंब्स-अप देते हुए कहता है, 'आप बहुत शानदार और खूबसूरत लग रही हैं'. वहीं एक शख्स उनके लुक से इतना प्रभावित होता है कि वह मोबाइल निकालकर उनकी तस्वीर लेने लगता है. इस पर वह मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आती हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर मिल रहा खूब प्यार

यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनकी साड़ी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर, लोगों के रिएक्शन भी शानदार हैं'. वहीं किसी ने उन्हें 'सेलिब्रिटी' तक बता दिया. कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी के साथ यह भी कहा कि इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट सीमाओं से परे हैं. साड़ी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में सराहा जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप में मचा हड़कंप! यूजर ने अपलोड कर दिया 500 से ज्यादा अश्लील कंटेंट, CEO का Video वायरल

कौन हैं सोनम पंडित? जिनकी महाशिवरात्रि वाली रील ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 27 लाख लोगों ने देखा Video

8 करोड़ रुपये में खरीदा इटली में 250 साल पुराना घर! इस कीमत के बदले उसे जो मिला, जानकर रह जाएंगे हैरान

Advertisement
Featured Video Of The Day
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम सेआ रही थी फ्लाइट