टोक्यो में रहना कितना महंगा? भारतीय महिला ने बताया 2.9 लाख रु महीने का खर्च, लोग बोले- ये तो नॉर्मल है!

टोक्यो में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने परिवार के 2.9 लाख रु महीने के खर्च का खुलासा किया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. किराया, डे-केयर, खाना और ट्रांसपोर्ट जैसे खर्चों ने लोगों को हैरान कर दिया और विदेश में जिंदगी की असली तस्वीर सामने आई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक महीने का खर्च 2.9 लाख रु! टोक्यो की सच्चाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

विदेश में रहने का सपना अक्सर बहुत खूबसूरत लगता है, लेकिन उसकी असली कीमत क्या होती है, ये कम ही लोग जानते हैं. हाल ही में एक भारतीय महिला ने जापान की राजधानी टोक्यो में अपने महीने के खर्च का खुलासा किया, जिसे जानकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.

कितना है महीने का खर्च?

वीडियो में महिला (सुनाक्षी शर्मा) ने बताया कि उनके तीन लोगों के परिवार का हर महीने करीब 5 लाख येन यानी लगभग 2.9 लाख रु खर्च होता है. सबसे बड़ा खर्च किराया और बिल्स का है:
-  किराया + यूटिलिटी: 2,00,000 येन (लगभग 1.16 लाख रु)
- बच्चे की डे-केयर: 1,00,000 येन (लगभग 58,000 रु)
- खाना (खासकर इंडियन ग्रोसरी): 1,00,000-1,50,000 येन (58,000-87,000 रु)
- ट्रांसपोर्ट और गाड़ी खर्च: 50,000-1,00,000 येन (29,000-58,000रु)

महिला ने खास तौर पर बताया, कि जापान में भारतीय खाने का सामान काफी महंगा मिलता है, जिससे खर्च और बढ़ जाता है.

देखें Video:

Advertisement

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ लोगों का कहना था कि टोक्यो में सैलरी ज्यादा होती है, इसलिए ये खर्च संतुलित हो जाता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा, कि शहर के बीच में रहना और कार रखना खर्च को काफी बढ़ा देता है, खासकर जब वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत अच्छा है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, टोक्यो सस्ता है कहना खुद को धोखा देने जैसा है.

भारत से तुलना भी हुई

कई लोगों ने इस खर्च की तुलना मुंबई जैसे बड़े शहरों से की. कुछ यूजर्स ने बताया, कि मुंबई के पॉश इलाकों, जैसे अंधेरी वेस्ट में भी किराया 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है. इस वीडियो ने एक बार फिर यह दिखाया कि विदेश में जिंदगी जितनी बाहर से चमकदार लगती है, उतनी आसान नहीं होती. खासकर रोजमर्रा की चीजों और अपने देश के खाने-पीने का खर्च वहां काफी ज्यादा हो सकता है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: वो सिर्फ आवाज नहीं, एक संभावना थीं... आशा भोसले के निधन पर आनंद महिंद्रा का दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट

घर खोना किसी को खोने जैसा लगा... सिर्फ 1 घंटे में छिन गया घर! बेंगलुरु की महिला की कहानी ने छुआ लोगों का दिल

हाउस हेल्प को सरप्राइज में मालिक ने दिया एयर कूलर, खुशी से झूम उठी महिला, रिएक्शन देख भावुक हुआ इंटरनेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, PM Modi का भव्या Road Show