Indian woman in Israel viral video: सोचिए कि आप मजे से खाना खाने बैठे हों और अचानक आसमान से मिसाइलें बरसने लगें. इजरायल में रहने वाली गुजरात की 'रानी' के लिए यह कोई डरावना सपना नहीं, बल्कि इन दिनों रोज की हकीकत है. इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स देख कलेजा मुंह को आ जाता है, जहां हर खुशी के बीच मौत का सायरन बज उठता है.
निवाले और धमाकों के बीच की जंग (Israel missile siren life reels)
सोशल मीडिया पर इन दिनों रानी नाम की एक महिला की रील्स खूब वायरल हो रही हैं. मूल रूप से गुजरात की रहने वाली रानी इजरायल में रहती हैं और वहां के युद्ध वाले हालातों को दुनिया के सामने रख रही हैं. उनकी एक रील रूह कंपा देने वाली है, जिसमें वह खाना खाने बैठती ही हैं कि अचानक मिसाइल अटैक का सायरन गूंज उठता है. निवाला मुंह में जाने से पहले ही उन्हें भागकर अंडरग्राउंड बंकर में पनाह लेनी पड़ती है.
जब घर के पास गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा (Siren Sounds and Bunker Life)
रानी के वीडियो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इजरायल की खौफनाक जमीनी हकीकत बयां करते हैं. एक वीडियो में धमाका इतना जोरदार था कि बंकर की दीवारें तक हिल गईं और पता चला कि पड़ोस में ही मिसाइल का मलबा गिरा है. रानी बताती हैं कि वहां लोग अब धमाकों के शोर में ही जीना सीख गए हैं. कभी एयर डिफेंस सिस्टम की गर्जना होती है, तो कभी पूरी रात बच्चों के साथ उसी तंग बंकर में गुजारनी पड़ती है.
छुट्टियां शुरू हुई पर... (Fear of Death)
अजीब विडंबना है कि जहां लोग छुट्टियों में सैर-सपाटा जाते हैं, वहां रानी अपनी रील में बताती हैं कि आज छुट्टियां हैं और ईरान ने सुबह से मिसाइलें दागकर दिन की शुरुआत कर दी. तैयार होकर बाहर निकलने की कोशिश भी नाकाम हो जाती है, क्योंकि सायरन बजते ही फिर वही दौड़ शुरू हो जाती है. उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे दर्जनों वीडियो हैं जो बताते हैं कि एक आम इंसान के लिए युद्ध के बीच अपनी गृहस्थी संभालना कितना दूभर काम है.
ये भी पढ़ें:-इस शख्स के एक इशारे पर लग जाता है चीलों का मेला, 'ईगल मैन' का VIRAL VIDEO देख आपकी आंखें भी खुली रह जाएंगी
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














