Indian Mother Viral Video: हैदराबाद एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते हैदराबाद की 28 साल की सिंगल मदर Manasa Banoth अपनी तीन साल की बेटी को रोते हुए अलविदा कहती दिखती हैं, क्योंकि वह कनाडा में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं. इस हार्टब्रेकिंग वीडियो में के सामने आने के बाद से ही यूजर कमेंट कर इसकी आलोचना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- Govt Job Reality Video: इस महिला ने बताया सरकारी नौकरी का असली दर्द! 8 साल की सरकारी नौकर ने क्या दिया?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें महिला अपनी तीन साल की बेटी को रोते हुए अलविदा कहती दिखती हैं. उन्हें कनाडा जाना था, जहां वह आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इसके साथ ही आलोचना भी शुरू हो गई. जो लोग इसे मां और बेटी का भावुक पल समझ रहे थे, वह सोशल मीडिया पर एक बहस में बदल गया. कई लोगों ने सवाल उठाए कि Manasa ने पढ़ाई के लिए अपनी छोटी बच्ची को भारत में क्यों छोड़ दिया और कुछ ने तो कड़ी आलोचना भी की.
एक ऐसी विदाई जो वायरल हो गई
यह वीडियो 26 जनवरी को पोस्ट किया गया था. इसमें मनसा की बेटी रोती हुई दिख रही है, जब उसकी मां अकेले एयरपोर्ट में जा रही होती है. कैप्शन में लिखा था, "23 किलो अलाउड था... इसलिए मैंने अपने दिल का सबसे भारी टुकड़ा पीछे छोड़ दिया" कुछ ही दिनों में इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिले.
जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, वैसे-वैसे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बढ़ती गईं. कई यूजर्स ने Manasa पर आरोप लगाया कि उन्होंने मां होने से ज्यादा अपनी महत्वाकांक्षा को चुना. एक कमेंट में लिखा था, “क्या कोई काम इतना जरूरी है कि आप अपने छोटे बच्चे को दूसरे देश में छोड़कर कहीं और काम या पढ़ाई करने चली जाएं? इसे ‘ड्रीम करियर' मत कहिए” एक और यूजर ने लिखा कि फिर उसे अपने साथ क्यों नहीं ले गईं? सिंगल मदर होना बहाना है, मैं भी एक सिंगल मदर हूं, लेकिन मेरी बेटी हमेशा मेरे साथ रहती है. एक और कमेंट में कहा गया कि दुख की बात है कि आपकी बच्ची आपके लिए इन दुनियावी चीजों से कम महत्वपूर्ण लग रही है. यह बात उसकी यादों में हमेशा रहेगी और कोई भी कनाडा का पासपोर्ट उन दिनों की कमी पूरी नहीं कर पाएगा. जब आपकी बच्ची आपको अपने पास चाहती थी.
HT.com से फोन पर बात करते हुए Manasa ने कहा कि ट्रोलिंग ने उन्हें दुख पहुंचाया, लेकिन इससे उनकी परिस्थितियां नहीं बदलती. वह इस समय कनाडा में Internetworking में मास्टर कर रही हैं, ताकि आगे चलकर अपने और अपनी बेटी के लिए बेहतर और स्थिर आर्थिक भविष्य बना सकें.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














