18,000 फीट की ऊंचाई और -50°C तापमान...जब जवानों के जोश के आगे फीकी पड़ गई बर्फ!

जहां सांस लेना भी मुश्किल हो, वहां मुस्कुराना किसी करिश्मे से कम नहीं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारतीय सेना के जवान ऐसी ही हिम्मत और मस्ती दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसने हर हिंदुस्तानी को थिरकने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
माइनस 50 डिग्री में नागिन डांस, बर्फीली चोटियों पर जवानों का जोश देख लोग हुए फिदा

Indian Army Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना के जवान 18,000 फीट की ऊंचाई पर नागिन डांस करते दिख रहे हैं. चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर, माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तापमान और ऑक्सीजन की भारी कमी. ऐसे हालात में जहां आम इंसान कांप जाए, वहां जवान पूरे जोश में थिरकते नजर आ रहे हैं.

शादी की बारात जैसा माहौल (Siachen soldiers video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारी विंटर गियर पहने दो जवान बर्फ के बीच नागिन डांस कर रहे हैं. उनके साथी तालियां बजाकर और हंसते हुए इस पल को एन्जॉय कर रहे हैं. यह नजारा किसी शादी की बारात जैसा लगता है, फर्क बस इतना है कि यहां डीजे की जगह बर्फीली हवाएं हैं.

बर्फ, सन्नाटा और जोश से भरा नजारा (nagin dance soldiers)

यह डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं है. मेडिकल साइंस के मुताबिक सियाचिन और गलवान जैसी जगहों पर अगर शरीर ज्यादा देर स्थिर रहे, तो खून जमने और फ्रॉस्टबाइट का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हलचल, कूदना और डांस शरीर को गर्म रखता है. यही वजह है कि जवान अक्सर हंसी मजाक और एक्सरसाइज करते नजर आते हैं.

सोशल मीडिया पर गर्व और सलाम (Internet Reacts With Pride)

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जय हिंद और सलाम वाले कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, हम रजाई में ठंड से रोते हैं और ये शेर मौत को नचा रहे हैं. दूसरे ने कहा, आप हैं तभी हम सुरक्षित हैं. यह वीडियो बताता है कि भारतीय सेना का हौसला हालात से कहीं बड़ा है. यह सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि जज्बे और जिंदादिली की मिसाल है.

ये भी पढ़ें:-1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राज

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या UAE एक देश नहीं है? Middle East और Gulf Countries का असली सच जानिए | Israel Iran War Conflict