Viral News: IIT और हार्वर्ड से पढ़ीं चार्मी कपूर (Charmie Kapoor) ने करियर के शिखर पर पहुंचकर अपनी 10 साल पुरानी 9-to-5 की नौकरी छोड़ दी है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), रेजरपे (Razorpay), अनएकेडमी (Unacademy) और डंजो (Dunzo) जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर चुकीं चार्मी के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.
सैलरी का मोह छूटा, तो मिली आजादी
चार्मी ने 'X' पर अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि हर महीने बैंक अकाउंट में सैलरी आने का जो एक तय सुकून था, उसे छोड़ना आसान नहीं था. लेकिन नौकरी छोड़ते ही जो टाइम-टेबल से आजादी मिली, वह बेहद शानदार है. अब उनके पास कोई फिक्स शेड्यूल नहीं है और वह अपनी मर्जी से दिन बिताती हैं.
इंस्टाग्राम पर बनाती हैं वीडियोज
चार्मी कपूर आजकल इंस्टाग्राम पर लोगों को डिजाइनर जर्नी शुरू करने से रिलेटेड एडवाइस भी देती हैं. उन्होंने thoughtfully_designed के नाम से अपना अकाउंट बनाया हुआ है. उनके पेज पर करीब 47 हजार फॉलोअर्स हैं, लेकिन वीडियो पर व्यूज मिलियन्स में चले जाते हैं. चार्मी कहती हैं फुल-टाइम नौकरी छोड़े हुए कुछ महीने हो गए हैं. मेरे पास बचत और सुविधाएं थीं, इसलिए मैंने खुद से कहा कि इतना ही काफी है.
ये भी पढ़ें:- न नौकरी छोड़ी, ना शहर; बस जमीन खरीदकर 1 करोड़ रुपये की पैसिव इनकम कर रहा ये शख्स!