क्या आपने कभी सोचा है कि रोज़ खाने में इस्तेमाल होने वाले नमक के 1 किलो पैकेट में आखिर कितने दाने होते हैं? यह सवाल सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों यही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है. एक वायरल वीडियो में चार दोस्तों ने इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए ऐसा काम कर दिखाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है.
1 किलो नमक के दाने गिनने में लगे 9 दिन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया कि एक शख्स 1 किलो नमक का पैकेट खोलकर सारा नमक टेबल पर फैला देता है. इसके बाद उसके तीन दोस्त भी उसके साथ जुड़ जाते हैं और चारों मिलकर नमक के दानों को एक-एक करके गिनना शुरू कर देते हैं. यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि नमक के दाने बेहद छोटे होते हैं. चारों दोस्तों ने लगातार मेहनत की और पूरे 9 दिन बाद अपनी गिनती पूरी की. उनकी गिनती के अनुसार, 1 किलो नमक में कुल 1 करोड़ 42 लाख 13 हजार 753 दाने निकले.
100 ग्राम नमक में कितने दाने?
दोस्तों ने अपने प्रयोग के दौरान यह भी पाया, कि 100 ग्राम नमक में करीब 13 लाख 75 हजार दाने होते हैं. अगर इसी हिसाब से गणना की जाए, तो 1 किलो नमक में लगभग 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार दाने होने चाहिए थे, लेकिन उनकी असली गिनती इससे थोड़ी ज्यादा निकली.
देखें Video:
वैज्ञानिक क्या कहते हैं?
हालांकि, यह आंकड़ा पूरी तरह सटीक नहीं माना जा सकता. वैज्ञानिकों के अनुसार, नमक के दानों का आकार एक जैसा नहीं होता. टेबल सॉल्ट के दाने आमतौर पर 0.3 से 0.5 मिलीमीटर के बीच होते हैं. अगर औसत आकार लिया जाए, तो 1 किलो नमक में 5 करोड़ से 8 करोड़ दाने हो सकते हैं. कुछ गणनाओं में यह संख्या 70 लाख से 8 करोड़ तक भी बताई गई है. अगर दाने बहुत छोटे (लगभग 0.1 मिलीमीटर) माने जाएं, तो 1 किलो नमक में करीब 83 करोड़ दाने भी हो सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड
आजकल इंस्टाग्राम पर अजीब लेकिन दिलचस्प वीडियो का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. लोग साधारण चीजों को अलग अंदाज में दिखाकर वीडियो बना रहे हैं. जैसे एक वीडियो में एक शख्स मिक्स अचार को खोलकर उसमें मौजूद हर चीज, गाजर, नींबू और कमलगट्टा को अलग-अलग निकालकर दिखाता है. देखने में यह सामान्य लगता है, लेकिन ऐसे वीडियो पर लाखों व्यूज आ रहे हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 18 साल के छात्र को टीचर ने किया मैसेज, कहा- चलो मूवी देखने... फिर स्टूडेंट ने कही ऐसी बात, WhatsApp चैट वायरल
72 घंटे में 24 AI सिस्टम बनाकर बॉस ने हटा दिए कर्मचारी! वजह हैरान कर देगी
एयरपोर्ट से 4 किमी दूर जाने के बाद याद आया iPad, CISF ने किया ऐसा काम कि लोग कर रहे तारीफ














