1990 में 1kg सोने से आती थी मारुति 800, अब आजाएगी लैंड रोवर कार!, लोग बोले- 15 साल बाद प्राइवेट जेट आएगा

Gold Prices: इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष गोयनका की मज़ेदार पोस्ट ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया, जिसमें उन्होंने 1990 से 2025 तक 1 किलो सोने की तुलना कारों से की है. उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगर सोना ऐसे ही बढ़ता रहा तो 2030 में रोल्स-रॉयस खरीद लोगे! हर्ष गोयनका का मज़ेदार लेकिन सोचने वाला पोस्ट

Harsh Goenka Post On Gold Prices: सोने को भारत में हमेशा 'धन की देवी' कहा गया है. शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक, हर भारतीय के दिल में सोने की खास जगह है, लेकिन अगर कोई कहे कि 1990 में 1 किलो सोना (1 kilo gold price India) मारुति 800 खरीद सकता था और आज वही सोना लैंड रोवर के बराबर है, तो क्या आप यकीन करेंगे? उद्योगपति हर्ष गोयनका ने हाल ही में X (Twitter) पर ऐसा ही एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है.

1 किलो सोना = मारुति 800 से लैंड रोवर तक का सफर (gold prices in india)

गोयनका ने अपनी पोस्ट में बताया कि पिछले 35 सालों में सोने की कीमतें कितनी तेजी से बढ़ी हैं. उन्होंने मजाकिया लेकिन सोचने लायक अंदाज़ में लिखा, '1990 में 1 किलो सोना मारुति 800 खरीद सकता था और आज वही सोना (gold investment India) लैंड रोवर खरीदने लायक है.'

उन्होंने साल-दर-साल यह तुलना कुछ यूं की:- (1 kg gold rate today)

  • 1990: 1 किलो सोना = मारुति 800
  • 2000: 1 किलो सोना = एस्टीम
  • 2005: 1 किलो सोना = इनोवा
  • 2010: 1 किलो सोना = फॉर्च्यूनर
  • 2019: 1 किलो सोना = बीएमडब्ल्यू
  • 2025: 1 किलो सोना = लैंड रोवर

सोशल मीडिया पर बहस – सोना इन्वेस्टमेंट नहीं, बीमा है (Harsh Goenka viral post)

गोयनका ने आगे लिखा, 'अगर यही रफ्तार जारी रही तो 2030 में यह रोल्स-रॉयस और 2040 में शायद प्राइवेट जेट खरीद सकेगा.' गोयनका के इस पोस्ट ने लोगों में दिलचस्प बहस छेड़ दी है. एक यूजर ने लिखा, भारत ने कभी सोने को सिर्फ निवेश नहीं माना, यह तो हमेशा एक सेफ्टी नेट रहा है. दूसरे यूजर ने कहा, कार की वैल्यू तो शोरूम से निकलते ही घट जाती है, लेकिन Gold हमेशा बढ़ता है. कई लोगों ने इसे मज़ाकिया अंदाज में तो कई ने गंभीर आर्थिक विश्लेषण की तरह लिया.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

Featured Video Of The Day
IPS Puran Case में अबतक क्या-क्या हुआ? 4 पूर्व DGP बताएंगे, मिस्ट्री सुलझाएंगे | सबसे बड़ी डिबेट