मसाला डोसा खाकर बना ‘लोकल’! 6 महीने में ऐसा बदला स्वाद कि विदेशी भी बोला- स्पाइसी ही लाओ...

बेंगलुरु स्थित डेनमार्क के वाणिज्य दूतावास का मसाला डोसे पर बना मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 6 महीने में विदेशी का बदला अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डेनमार्क दूतावास ने मसाला डोसे को दिया खास ट्रिब्यूट

बेंगलुरु स्थित डेनमार्क के वाणिज्य दूतावास का एक प्यारा और थोड़ा मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को IRAS अधिकारी अनंत रूपानागुडी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- बेंगलुरु स्थित डेनमार्क के वाणिज्य दूतावास द्वारा बनाया गया यह प्यारा और थोड़ा मजेदार वीडियो, शहर के मशहूर मसाला डोसे को ट्रिब्यूट है! अब तक इस वीडियो को 8 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

पहले ‘नो स्पाइसी', फिर बना देसी अंदाज़

वीडियो में दिखाया गया है कि एक विदेशी शख्स रेस्टोरेंट में बैठकर अंग्रेजी में मेन्यू पढ़ते हुए खाना ऑर्डर करता है. वह कहता है- वन मसाला डोसा, नो स्पाइसी… और साथ में एक स्प्राइट. कुछ ही देर में उसकी टेबल पर मसाला डोसा आ जाता है. वह चम्मच और कांटे से डोसा खाना शुरू करता है. उसके रिएक्शन थोड़े अजीब लगते हैं, फिर भी वह किसी तरह डोसा खा लेता है. इसके बाद वीडियो में लिखा आता है- 6 महीने बाद. इस बार वही शख्स दोबारा रेस्टोरेंट में आता है, लेकिन अंदाज़ बिल्कुल बदला हुआ होता है. वह बड़े प्यार से मसाला डोसा ऑर्डर करता है और कहता है- स्पाइसी डोसा लाइए. साथ में वह फिल्टर कॉफी भी मंगाता है. इस बार वह चम्मच और कांटे का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि एकदम देसी अंदाज़ में हाथ से डोसा खाना शुरू कर देता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.

देखें Video:

लोगों के मजेदार कमेंट

वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सबसे जरूरी बात, चम्मच और कांटे का इस्तेमाल किए बिना खाना खाना. दूसरे यूजर ने कमेंट किया- सुपर. एक सच्चे बैंगलोरियन की तरह. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- भारत में रहते हुए, भारतीयों की तरह व्यवहार करें. यह वीडियो सिर्फ एक मजेदार क्लिप नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे कोई व्यक्ति नई संस्कृति को अपनाता है और धीरे-धीरे उसका हिस्सा बन जाता है. मसाला डोसा, जो बेंगलुरु और दक्षिण भारत की पहचान है, उसके जरिए यह वीडियो भारतीय खाने और परंपरा को खूबसूरती से सलाम करता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें हास्य के साथ-साथ अपनापन और संस्कृति के प्रति सम्मान भी दिखता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: क्या इस अमेरिकी एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर लग गया बैन? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

38 लाख रु सालाना बेंगलुरु में या दुबई में 5 लाख रु महीना? टेक प्रोफेशनल ने पूछा- कौन सा ऑफर ज्यादा बेहतर है

Advertisement

18 महीने से नहीं बदले कपड़े, घर में अकेले रह रहे हरियाणा के बुजुर्ग डॉक्टर का हाल देख झकझोर उठेगा का दिल

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: 'आप देश के बारे में सोचिए हम साथ देंगे' Manish Sisodia का बड़ा बयान! | AAP