'साड्डी गली' गाने पर मुंबई लोकल ट्रेन में विदेशी युवक ने बांधा समा, यात्रियों को भी खूब नचाया, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिल रहा है एक विदेशी यात्री ने मुंबई लोकल ट्रेन की साधारण यात्रा को मजेदार डांस फ्लोर में बदल दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई लोकल ट्रेन में विदेशी युवक का डांस
Social Media

विदेश से कई लोग भारत में घूमने के लिए आते हैं, जो भारत में मजे भी करते हैं. विदेशी यात्रियों की अक्सर वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है. ऐसी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिल रहा है एक विदेशी यात्री ने मुंबई लोकल ट्रेन की साधारण यात्रा को मजेदार डांस फ्लोर में बदल दिया. एक वीडियो में वह यात्रियों को अपने साथ अचानक से डांस करने के लिए बुलाता दिखा, जिससे पूरे डिब्बे में मुस्कान फैल गई. एड (Ed) जो इन दिनों भारत में रह रहे हैं और सोशल मीडिया पर “Can you teach me your favourite dance move guy” के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने यह वायरल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस बार उन्होंने अपनी सड़क वाली इंटरैक्शन की जगह, मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर लोगों को डांस के लिए प्रेरित किया.

वीडियो में क्या हुआ?

वीडियो में एड (Ed) भीड़ भरी मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर खड़े दिखाई देते हैं. उनके हाथ में एक छोटा ब्लूटूथ स्पीकर होता है और बैकग्राउंड में ‘साड़ी गली' गाना बज रहा होता है. अकेले डांस करने के बजाय, वह डिब्बे में बैठे यात्रियों के पास जाकर मजेदार डांस स्टेप्स करने लगते हैं. शुरुआत में कई यात्री हैरान रह जाते हैं. किसी को समझ नहीं आता कि इतनी भीड़ वाली ट्रेन में अचानक डांस कैसे शुरू हो गया. कुछ लोग जिज्ञासा से उन्हें देखते हैं, लेकिन खुद कुछ करने में झिझकते हैं, लेकिन फिर माहौल बदलने लगता है. एड यात्रियों की ओर मुस्कुराकर इशारा करते हैं और उन्हें भी डांस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि धीरे‑धीरे लोगों की झिझक दूर होने लगती है और उनके चेहरों पर मुस्कान आने लगती है. एक‑एक करके यात्री अपनी सीटों से उठकर एड के साथ डांस करने लगते हैं. बाकी लोग उनकी हौसला‑अफज़ाई करते हैं, सीटों से हंसते और तालियां बजाते हैं.

Advertisement

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अलग‑अलग लोग इस डांस पार्टी में शामिल होते हैं. कुछ लोग एड के स्टेप्स कॉपी करते दिखाई देते हैं, तो कुछ अपने अनोखे डांस मूव्स दिखाते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं.

Featured Video Of The Day
ईरान के साथ युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, Trump ने क्या कह कर चौंकाया? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article