हैदराबाद के एक बड़े मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला डॉक्टर बनकर अस्पताल में घुस गई और एक मरीज के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गई. इस पूरी घटना का खुलासा अस्पताल के CCTV फुटेज से हुआ. बताया जा रहा है कि महिला ने सफेद डॉक्टर कोट पहन रखा था, जिसकी वजह से किसी को उस पर शक नहीं हुआ और वह अस्पताल के अंदर आसानी से घूमती रही.
डॉक्टर की ड्रेस पहनकर अस्पताल में दाखिल
जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर की तरह कपड़े पहनकर अस्पताल पहुंची थी. गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे डॉक्टर समझकर बिना जांच के अंदर जाने दिया. अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में वह कई गलियारों में घूमती नजर आई. किसी ने भी उसे रोककर पूछताछ नहीं की, क्योंकि सभी को लगा कि वह अस्पताल की डॉक्टर है.
देखें Video:
पहले नर्सिंग रूम गई, फिर मरीज के कमरे में पहुंची
जांच में सामने आया है कि महिला सबसे पहले नर्सिंग रूम में गई. वहां से उसने कुछ इंजेक्शन और मेडिकल सामान उठा लिया, ताकि उसका भेष और असली लगे. इसके बाद वह एक मरीज के कमरे में पहुंची और वहां से मरीज के सोने के गहने चोरी कर लिए. घटना के दौरान अस्पताल के स्टाफ को भी उस पर कोई शक नहीं हुआ.
CCTV फुटेज के आधार पर जांच
चोरी करने के बाद महिला चुपचाप अस्पताल से बाहर निकल गई. बाद में जब मामले की जानकारी मिली तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'महिला डॉक्टर का कोट पहनकर अस्पताल में दाखिल हुई थी और बिना किसी जांच के अंदर घूमती रही. हम CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: मल दान करके कमा सकते हैं करोड़ों? वायरल Video में महिला का दावा सुन चौंक जाएंगे आप
दुबई ने क्यों बनाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? बुर्ज खलीफा के अंदर क्या-क्या है, सच आपको चौंका देगा














