वर्क फ्रॉम होम ने जहां लोगों को घर से काम करने की सुविधा दी है, वहीं कई बार यह मुश्किलें भी खड़ी कर देता है. खासकर जब काम और निजी जिंदगी की सीमाएं धुंधली हो जाएं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी की छोटी सी गलती उसे भारी पड़ती दिखी.
मीटिंग के दौरान हो गई बड़ी चूक
यह वायरल वीडियो एक ऑनलाइन मीटिंग का है, जिसमें एक कर्मचारी अपने मैनेजर को लेकर शिकायत करता नजर आता है. असल में, वह अपनी पत्नी से बात करते हुए कहता है, मैं क्या करूं, मैनेजर ने 7 बजे मीटिंग रख दी… पता नहीं किसने उसे मैनेजर बना दिया. लेकिन, उसे इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उसका माइक और कैमरा दोनों ऑन हैं.
सहकर्मी ने दी चेतावनी
जैसे ही वह अपनी बात खत्म करता है, मीटिंग में मौजूद एक अन्य कर्मचारी उसे तुरंत बताता है कि उसका ऑडियो और वीडियो दोनों लाइव हैं. यह सुनते ही माहौल अचानक अजीब हो जाता है और उसकी गलती सबके सामने आ जाती है.
देखें Video:
लोगों ने दिए मजेदार और गंभीर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली. एक यूजर ने लिखा- भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस सिर्फ नाम का है. दूसरे ने लिखा- भाई ने तो अपनी नौकरी खुद ही खत्म कर ली. तीसरे यूजर ने लिखा- कल इसका आखिरी दिन होगा, पूरी क्रेडिट पत्नी को जाएगी. चौथे ने लिखा- कैमरा ऑन, माइक ऑन… और करियर ऑन पॉज. कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में लिया, तो कुछ ने इसे भारत के कामकाजी माहौल की सच्चाई बताया.
वर्क-लाइफ बैलेंस पर उठे सवाल
यह घटना सिर्फ एक मजेदार गलती नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान काम और निजी जीवन के बीच की दूरी कितनी कम हो गई है. कई लोग देर रात तक काम करने और लगातार मीटिंग्स से परेशान हैं, जो इस वीडियो में साफ झलकता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: नामकरण या IPL शो? बेटे का नाम ‘विराट' रखकर कपल ने RCB स्टाइल में किया ग्रैंड रिवील- देखें वायरल Video
भीड़ भरी लोकल में थम गया शोर… नेत्रहीन कलाकार ने ऐसे बजाई बांसुरी, निकला सुरों का जादूगर!














