कभी-कभी ऑफिस का माहौल इतना असहज हो जाता है कि कर्मचारी खुद को मुश्किल स्थिति में पाते हैं. हाल ही में एक IT प्रोफेशनल ने ऐसा ही अनुभव शेयर किया, जब उसके मैनेजर ने काम से जुड़ी बातों के बजाय उसकी निजी जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया. यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
1:1 मीटिंग में पूछे गए निजी सवाल
एक भारतीय IT कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी परेशानी साझा की. उसने बताया कि उसकी कंपनी में 1:1 मीटिंग के दौरान मैनेजर और स्किप-लेवल मैनेजर ने उससे कई निजी सवाल पूछे. इन सवालों में शामिल थे- परिवार की कुल मासिक आय क्या है? परिवार की कुल संपत्ति कितनी है? घर कितने में खरीदा गया? परिवार के साथ रिश्ते कैसे हैं? शादी कब करने का प्लान है? कर्मचारी ने कहा, कि ये सवाल पूरी तरह से काम से असंबंधित हैं और उसे बेहद असहज महसूस हो रहा है.
My Manager and Skip-Level are asking for my family's net worth and house cost. Is this normal at WITCH companies?
by u/ExampleExcellent8247 in IndianWorkplace
‘क्या यह सामान्य है?'
अपने पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा, कि वह 30 की उम्र के आसपास है और एक IT सर्विस कंपनी में काम करता है. उसने सवाल उठाया कि क्या भारत की कंपनियों में इस तरह के सवाल पूछना सामान्य प्रक्रिया है? साथ ही उसने यह भी सोचा कि क्या उसे इस मामले को LinkedIn पर सार्वजनिक करना चाहिए या नहीं.
सोशल मीडिया पर मिली सलाह
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने कर्मचारी को कई तरह की सलाह दी. कुछ यूजर्स ने कहा, कि ऐसे सवालों का जवाब देने से बचें और बातचीत को टाल दें. कई लोगों ने सुझाव दिया कि अगर यह व्यवहार जारी रहता है, तो HR से शिकायत करनी चाहिए. कुछ ने चेतावनी दी कि LinkedIn पर पोस्ट करना उल्टा नुकसान कर सकता है. एक यूजर ने लिखा, यह प्रोफेशनल माहौल में बिल्कुल सही नहीं है. आप इन सवालों के जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं.
क्या करें ऐसी स्थिति में?
विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑफिस में प्रोफेशनल सीमाएं बनाए रखना जरूरी है. निजी जानकारी साझा करना पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है. अगर असहज महसूस हो, तो साफ तौर पर ‘ना' कहना सही कदम है. जरूरत पड़ने पर HR की मदद लेना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 17 साल बाद भारत लौटी महिला, बोली- अपना देश भी लग रहा अजनबी, भावुक कर देगी NRI की कहानी
28-29 की उम्र में बेंगलुरु में खरीदा अपना घर! ‘जीरो से शुरू' करने वाले कपल की कहानी कर देगी इमोशनल














