बुर्ज खलीफा वाले शहर में 25000 का कमरा देख फटी रह गईं आंखें, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत है भाई

सपनों के शहर दुबई की चकाचौंध के पीछे छिपा है एक 'माचिस की डिबिया' जैसा कमरा, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे. हौसले की उड़ान और 25,000 के किराए वाली इस वायरल कहानी में देखिए, कैसे एक शख्स सिर झुकाकर भी बड़े सपने देख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुबई का 'डिब्बा' कमरा, 25 हजार किराया देकर भी नहीं मिल रही सिर छिपाने की पूरी जगह!
virenvlogsdubai

Dubai small room viral video: दुबई का नाम सुनते ही आंखों के सामने बुर्ज खलीफा और लग्जरी गाड़ियां आ जाती हैं, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक शख्स ने अपने 'नन्हे से संसार' की झलक दिखाई है, जिसका किराया सुनकर आप कहेंगे, 'भाई, इतने में तो इंडिया में पूरा बंगला मिल जाए.'

दुबई में कमरे का किराया (Cost of living in Dubai BurJuman)

दुबई की चकाचौंध के बीच अपना वजूद तलाश रहे एक नौजवान की कहानी इंटरनेट पर गदर मचा रही है. इंस्टाग्राम क्रिएटर 'virenvlogsdubai' (वीरेन) ने अपने उस कमरे का टूर कराया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों का दम घुट जाए. वीरेन पिछले एक साल से इस कमरे में रह रहे हैं, जो इतना छोटा है कि वहां इंसान ठीक से खड़ा भी नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें:-63 सेंटीमीटर में किचन और बेडरूम! इस घर की तस्वीरें देख इंटरनेट पर मच गया तहलका

किराया 25 हजार और कमरा माचिस की डिबिया! (High Rent for Small Room in Dubai)

वीरेन ने वीडियो में बताया कि इस नन्हे से आशियाने के लिए वो हर महीने 1000 दिरहम (करीब ₹25,000) चुकाते हैं. कमरा दुबई के BurJuman (बरजुमान) इलाके में है. वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटे से कोने में ही उनका लैपटॉप सेटअप है, वहीं कैमरा बैग और कपड़े ठुंसे हुए हैं. हैरानी की बात ये है कि इस 'VIP' कमरे में न किचन है और न ही वॉशरूम...ये सब बाहर जाकर शेयर करना पड़ता है.

Advertisement

संघर्ष की कहानी, सोशल मीडिया की जुबानी (Social Media Reaction on Dubai Struggle)

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोग इसे देखकर Claustrophobia (बंद जगहों का डर) महसूस करने लगे, तो कुछ ने वीरेन के जज्बे को सलाम किया. एक यूजर ने लिखा, 'भाई, तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है जो इतने छोटे कमरे में भी मुस्कुरा रहे हो.' वहीं एक दूसरे शख्स ने अपना अनुभव साझा करते हुए ढांढस बंधाया कि, दुबई पहले इम्तिहान लेता है, फिर इनाम देता है.

ये भी पढ़ें:-मत जाओ मां...खाना खिलाने वाली बुजुर्ग के शव से लिपट कर रोया बंदर- VIDEO

कठिन डगर पर हौसले का सफर (Inspirational Journey of Viren Vlogs Dubai)

यह खबर उन लाखों लोगों की हकीकत बयां करती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए परदेस में तंग गलियों और छोटे कमरों में रातें गुजारते हैं. वीरेन का यह वीडियो सिर्फ एक कमरे का टूर नहीं है, बल्कि उन मेहनतकशों की दास्तान है जो 'सब ठीक हो जाएगा' की उम्मीद में जी रहे हैं. दुबई की ये तस्‍वीर हमें बताती है कि कामयाबी के पीछे कितनी बड़ी कुर्बानी और कितना कड़ा संघर्ष छिपा होता है. वीरेन की मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि सुकून जगह से नहीं, सोच से मिलता है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | ईरान के हमलों इजरायल में दहशत, देखे War Zone से Ankit Tyagi की ये Ground Report