Gold Price Fluctuation: दुबई में 23 साल तक रहने के बाद भारत लौट चुकीं कामिनी कन्नन हाल ही में एक शादी के लिए फिर दुबई गई थीं. जनवरी के आखिरी दिनों में जब सोने के दाम आसमान छू रहे थे, 22 कैरेट गोल्ड 600 दिरहम प्रति ग्राम से ऊपर पहुंच गया. ऐसे में उन्होंने अपने सालों पुराने जमा किए गए सोने को संभालने का फैसला किया.
एक छोटी सी गलती और बड़ा नुकसान (22 karat gold coins)
Khaleejtimes के मुताबिक, कामिनी ने सोना पुराने पाउच से निकालकर नए पाउच में रखा और डाइनिंग टेबल पर रख दिया. उसी दिन सफाई के दौरान गलती से वो पाउच कचरे में चला गया. उस पाउच में चार 22 कैरेट के सिक्के और 50 ग्राम का 24 कैरेट गोल्ड बार था, जिसकी कीमत करीब 50 हजार दिरहम थी.
शादी की खुशी और सोने की फिक्र (Dubai gold recovery)
1 फरवरी को फ्लाइट से एक दिन पहले जब सच सामने आया, परिवार ने हार मान ली. पुलिस शिकायत तक नहीं की, लेकिन 4 फरवरी को अचानक बिल्डिंग गार्ड का फोन आया. पता चला कि कचरा उठाने वाले को सोना मिला था, जो उसने ईमानदारी से पुलिस को सौंप दिया.
ये भी पढ़ें:- एक क्लिक और मिट गई जिंदगी भर की यादें, AI की गलती ने बढ़ा दी दिल की धड़कनें
पुलिस की तहकीकात और इंसानियत (Police Investigation and Humanity)
दुबई पुलिस ने कचरे की ट्रैकिंग सिस्टम से सोने का मालिक ढूंढ निकाला. नाइफ पुलिस स्टेशन में जरूरी दस्तावेज दिखाने के बाद पूरा सोना परिवार को लौटा दिया गया. पुलिस का व्यवहार बेहद नरम और मददगार रहा. दुबई की ये कहानी हर उस इंसान के लिए सबक है, जो मुश्किल वक्त में उम्मीद छोड़ देता है.
ये भी पढ़ें:- 13 करोड़ साल पुराना रहस्य आया बाहर, देखते ही वैज्ञानिक भी चौंक उठे
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














