बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे ऑटो ड्राइवर की गोद में प्यार से बैठा था कुत्ता, Video जीत रहा लोगों का दिल

इस क्लिप में एक ऑटो-रिक्शा चालक को गोद में एक कुत्ते के साथ दिखाया गया है. दोनों बेंगलुरु के बुरे ट्रैफिक (Bengaluru traffic) में फंस गए थे

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे ऑटो ड्राइवर की गोद में प्यार से बैठा था कुत्ता

दिल को छू लेने वाला एक वीडियो हमारे पास है जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर स्माइल ला देगा. बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे एक ऑटो-ड्राइवर की गोद में बैठे और आराम करते कुत्ते की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रही है. और आपको इसे जरूर देखना चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को अलका पाल नाम की एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ट्रैफिक में फंसी होने के दौरान उन्होंने इस अनमोल पल को रिकॉर्ड किया.

इस क्लिप में एक ऑटो-रिक्शा चालक को गोद में एक कुत्ते के साथ दिखाया गया है. दोनों बेंगलुरु के बुरे ट्रैफिक (Bengaluru traffic) में फंस गए थे और इंतजार के दौरान एक-दूसरे का साथ दिया. उस शख्स ने अपने प्यारे दोस्त के चेहरे को भी कपड़े से पोंछ दिया और यह नजारा बहुत प्यारा था. अगर आप भी एक डॉग लवर हैं, तो आप हमारी तरह ही उनकी दोस्ती से प्यार करेंगे.

देखें Video:

Advertisement

क्लिप में लिखा है, "बेंगलुरु का एक सामान्य दिन." ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया. सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने मेरा सम्मान अर्जित किया." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "जस्ट प्योर लव."

सेल्फ़ी लेते समय मोबाइल पानी में गिरा तो साहब ने 21 लाख लीटर पानी बहा दिया

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: NDTV Conclave में बीच चर्चा क्यों भिड़ गए 2 पैनलिस्ट? | Himanta Biswa Sarma