9 Rupees Salary Hike: दिल्ली-एनसीआर की चकाचौंध वाली एक बड़ी एमएनसी (MNC) में काम करने वाले एक टेक प्रोफेशनल ने अपनी फूटी किस्मत का रोना रेडिट (Reddit) पर रोया है. उस बेचारे का दावा है कि साल 2025 में कंपनी ने उसे इनाम के तौर पर सिर्फ 9 रुपये का हाइक दिया. जी हां, आपने सही पढ़ा, कोई टाइपो नहीं है...सिर्फ नौ रुपये. हालत ये है कि अब 2026 आ गया है और इस साल तो कंपनी ने वो 'अठन्नी-चवन्नी' वाला इंक्रीमेंट भी देना मुनासिब नहीं समझा.
इंजीनियर 'साहब' का कहना है कि वो ऑफिस से लेकर क्लाइंट लोकेशन तक 'कोल्हू के बैल' की तरह पिस रहे हैं, लेकिन बदले में कंपनी सफर का खर्चा तक नहीं देती. उल्टा कैंपस शटल के नाम पर सैलरी से ही पैसे काट लिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें:-जितनी सैलरी, उतनी ही नौकरी...कम पगार से नाराज महिला ने ऑफिस में ली 5 घंटे की नींद, बॉस को सिखाया 'Pay' का पाठ
बॉन्ड की बेड़ियां और 9 रुपये का मजाक (Bond Trap and the Meagre 9 Rupee Hike)
इस प्रोफेशनल ने साल 2024 में बतौर इंटर्न जॉइन किया था और बाद में 4.25 लाख के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बने, लेकिन कहानी में पेंच ये है कि वो 2 साल के बॉन्ड में बंधे हैं. अगर नौकरी छोड़नी है तो 1.5 लाख रुपये चुकाने होंगे और ऊपर से 6 महीने का नोटिस पीरियड अलग. मार्केट की हालत खस्ता थी, तो कॉलेज से निकलते ही जो मिला उसे पकड़ लिया, पर अब लग रहा है कि वो किसी दलदल में फंस गए हैं. जब उन्होंने प्रोजेक्ट से रिलीज मांगा, तो कंपनी ने गुस्से में उनकी ग्रेडिंग खराब कर दी. अब आलम ये है कि सैलरी वही पुरानी है और काम का बोझ पहाड़ जैसा.
I so done with this company and colleagues...
by u/Downtown_Reserve_678 in IndianWorkplace
आईटी सेक्टर में छंटनी और ऑटोमेशन का साया (Slow Salary Growth in India's IT Sector)
आजकल आईटी कंपनियों में सैलरी का ग्राफ चींटी की रफ्तार से बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग के चलते इंजीनियरों की चांदी कम हो गई है. वहीं दूसरी तरफ ई-कॉमर्स और फाइनेंस सेक्टर में अब भी 10% से ज्यादा का हाइक मिल रहा है. रेडिट पर लोगों ने इस शख्स को सलाह दी है कि 'भाई, अपनी स्किल बढ़ाओ और जितनी जल्दी हो सके इस 'जहरीले' वर्क कल्चर से निकलो.' किसी ने कमेंट में मजे लेते हुए लिखा कि, 'इतने में तो एक चाय भी नहीं आती, कंपनी ने तो बेइज्जती की हद पार कर दी.'
ये भी पढ़ें:-'कॉर्पोरेट गुलामी' और बाप का दर्द! 12 घंटे की नौकरी ने छीना मासूम का साथ, इस पिता की पोस्ट देख आंखें भर आएंगी
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














