गर्मी से बचने के लिए ऑटोवाले का तगड़ा जुगाड़, Auto की छत को बना दिया Garden, फूल के साथ उगाता है बाजरा और टमाटर

एक ऑटो रिक्शा चालक ने गाड़ी के छत को ही गार्डन में तब्दील कर दिया है. छत पर बगीचा लिए सड़क पर दौड़ रहे इस ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑटो ड्राइवर ने निकाला गार्डनिंग का नया तरीका

टेरस गार्डन और किचन गार्डन के आपने कई किस्से सुने होंगे. आपका खुद का किचन गार्डन भी होगा या आप इसके सपने देख रहे होंगे. किचन गार्डन के सपने को थोड़ी देर के लिए साइड में रखिए, क्योंकि हम गार्डनिंग के एक नए कॉन्सेप्ट से आपका परिचय कराने जा रहे हैं. इसे जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि टेरेस और किचन गार्डन का कॉन्सेप्ट अब पुराना हो चुका है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि घरों और छतों से निकलकर गार्डनिंग की स्टोरी दिल्ली के सड़कों तक पहुंच चुकी है. एक ऑटो रिक्शा चालक ने गाड़ी के छत को ही गार्डन में तब्दील कर दिया है. छत पर बगीचा लिए सड़क पर दौड़ रहे इस ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गार्डनिंग का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

ऑटो के छत पर बगीचा

गर्मियों में दिल्ली की ताप बेचैन करने वाली होती है. ऑटो चालक महेंद्र कुमार ने इस समस्या के समाधान के लिए एक नायाब तरीका निकाला है. ऑटो को ठंडा रखने के लिए छत पर पौधे लगाने की तरकीब उन्हें करीब दो साल पहले सूझी थी. ड्राइवर ने बताया कि, उसके ऑटो में बैठने के बाद लोग इतने खुश हो जाते हैं कि एक्सट्रा 10-20 रुपये देने के लिए आसानी से तैयार हो जाते हैं. इस तरकीब की वजह से महेंद्र एक्स्ट्रा पैसा कमाने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए छोटा सा योगदान कर काफी खुश हैं.

यहां देखें वीडियो

छत पर उगा रहे टमाटर और बाजरा

महेंद्र कुमार ने ऑटो के छत पर सबसे पहले एक मोटी चटाई बिछाई है और उसके ऊपर बोरी लगाकर मिट्टी डाला है. ऑटो चालक ने सड़क किनारे से घास लेकर छत के बगीचे में लगा दिया. इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों से बाजरा और टमाटर के बीज लेकर छत पर बो दिया. कुछ ही दिन बाद बीज अंकुरित हुआ और धीरे-धीरे पौधा बन गया. महेंद्र इन पौधों में बराबर पानी भी डालते रहते हैं. उन्होंने बताया कि बोतल से वह रोज दो बार छत पर लगे पौधों में पानी डालते हैं.

ये VIDEO भी देखें:-

Featured Video Of The Day
Israel Vs Iran War |Khamenei Death News: खामेनेई की मौत, शोक में काला झंडा लहराया गया |Breaking News