बच्ची का झूठा रूटीन सुन दादी हुईं लोटपोट, घर में लगा हंसी का मेला, क्यूट कॉमेडी ने जीता इंटरनेट का दिल

नन्ही बच्ची ने दादी के सामने ऐसी फेक रूटीन सुनाई कि दादी हंसी से लोटपोट हो गईं. दादी-पोती का ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्ची का रूटीन सुन दादी हुईं लोटपोट
social media

Viral Video : सोशल मीडिया स्क्रॉल करते-करते अगर अचानक आपके चेहरे पर जोरदार मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए आपने ये वाला वीडियो देख लिया है. एक नन्ही सी बच्ची पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी दादी के पास बैठी है और ऐसे अपनी ‘फेक रूटीन' सुना रही है जैसे किसी मोटिवेशनल सेमिनार में स्पीच दे रही हो. चेहरे पर मासूमियत, आवाज में दम और अंदाज ऐसा कि सामने बैठी दादी हंसी रोक ही नहीं पा रहीं. बच्ची की हर बात पर दादी का रिएक्शन सोने पर सुहागा लग रहा है. ये वीडियो इतना क्यूट और फनी है कि लोग इसे लूप पर देख रहे हैं और कमेंट्स में ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं.

कर्नाटक की वो नदी, जिसके पत्थरों पर बसे हैं हजारों शिव, पानी कम होते ही दिखता है अद्भुत नजारा

सुबह 5 बजे उठती हूं… सुनते ही दादी की हंसी स्टार्ट

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में बच्ची आराम से दादा-दादी के साथ बैठी है और अपनी दिनचर्या सुनाना शुरू करती है. वो बड़े ठाठ से कहती है, मैं रोज सुबह 5 बजे उठती हूं. दादी ने जैसे ही ये सुना, हंसी का बटन ऑन हो गया. बच्ची बिना रुके आगे बोलती है, उठते ही नहा लेती हूं. अब दादी की हंसी और तेज हो जाती है. फिर आती है अगली लाइन, मैं पूजा भी करती हूं. बस ये सुनते ही दादी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती हैं. बच्ची का कॉन्फिडेंस ऐसा कि लगे सच में पूरा घर वही संभालती हो.

तुलसी, सूरज और मम्मी-पापा सबकी जिम्मेदारी मेरी

नन्ही मैडम यहीं नहीं रुकतीं. वो आगे बताती हैं कि मैं तुलसी को जल चढ़ाती हूं, सूरज को जल चढ़ाती हूं. फिर बड़े गर्व से कहती हैं कि मैं मम्मी-पापा को उठाती हूं. क्लाइमैक्स तो तब आता है जब बच्ची कहती है कि मैं उनके कमरे की सफाई भी करती हूं. इतनी सी बच्ची और इतनी बड़ी जिम्मेदारियां सुनकर दादी खुशी से झूमने लगती हैं. दादी की खिलखिलाहट और बच्ची की सीरियस एक्टिंग, यही कॉम्बो वीडियो को सुपरहिट बना रहा है.

Advertisement

दादी-पोती की केमिस्ट्री ने जीता दिल

दादी और पोती का ये क्यूट मोमेंट इंटरनेट पर लोगों का दिन बना रहा है. दोनों को साथ में हंसते देख यूजर्स भी मुस्कुरा रहे हैं. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि ऐसा कंटेंट दिल खुश कर देता है. ये वीडियो ये दिखाता है कि परिवार के साथ बिताए ऐसे हल्के-फुल्के पल ही असली खुशी देते हैं. बच्चों की मासूम बातें और बड़ों की खिलखिलाहट, यही तो घर की असली रौनक होती है.दादी-पोती का ये वीडियो साफ कहता है कि जिंदगी में टेंशन कम और ऐसे क्यूट मोमेंट ज्यादा होने चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

Featured Video Of The Day
'Corona जैसे हालात से निकले, इससे भी निकलेंगे... Middle East Crisis पर Mann Ki Baat में PM Modi
Topics mentioned in this article