गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'हम 4BHK में रहते हैं'

हिमाचल प्रदेश में मनाली के गजान गांव में दिव्या और सौरभ The SloFlo House नाम से होमस्टे चलाते हैं. हाल ही उन्होंने गुरुग्राम से पहाड़ों में शिफ्ट होने का खर्च सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

Viral Video: पहाड़ों में रहने का खर्च कितना आता है? गुरुग्राम से मनाली शिफ्ट हुए एक इंडियन कपल ने हाल ही इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. कुल 8 वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी पूरी प्लानिंग, शिफ्टिंग के स्ट्रगल, बजट आदि के बारे में बताया है, जिसे देखकर लोगों को उनके सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो इस कदर वायरल है कि अब तक कुल 8 मिलियन (80 लाख) लोग इन्हें देख चुके हैं. लोग कमेंट्स में कपल को बधाईयां दे रहे हैं और कह रहे हैं- 'आप मेरे सपनों की जिंदगी जी रहे हो.' वीडियो सीरिज की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी और इसका आखिरी वीडियो 10 घंटे पहले पोस्ट किया गया है. 

शहर छोड़कर पहाड़ों में शिफ्ट क्यों हुए?

एपिसोड-1 में दिव्या भट्ट अपने पति सौरभ के पहाड़ों में शिफ्ट होने के सपने के बारे में बताती हैं. वे कहती हैं, 'मेरे पति हमेशा से प्रकृति के बीच एक धीमी और शांत जिंदगी जीना चाहते थे. लेकिन मेरी नौकरी की वजह से हर बार प्लान कैंसिल करना पड़ जाता था. एक बार हमने 1 महीने वहां रहकर देखा. तब मुझे एहसास हुआ कि जो आराम भरी जिंदगी, शांति और शानदार नजारे यहां देखने को मिल सकते हैं, वो शहर में रहकर कभी नहीं मिलते. इसके बाद मैं शिफ्टिंग के लिए राजी हो गई. लेकिन सवाल वही- नौकरियों का क्या होगा? हमारे खर्चों और पैसों का क्या?'

मनाली को क्यों चुना? नौकरी का क्या हुआ?

एपिसोड-2 में दिव्या ने बताया, 'शिफ्टिंग के लिए हां बोलते ही मैं नई नौकरी ढूंढने लगी. महीनों की खोज के बाद, किस्मत से मुझे अपने ही फील्ड में Work From Home वाली जॉब मिल गई. मेरे पति सौरभ एक फ़्रीलांसर हैं, जिसका मतलब है कि वह Wi-Fi वाली किसी भी जगह से काम कर सकते हैं. बस फिर क्या था, हमने घर के लिए नई लॉकेशन ढूंढना शुरू कर दिया. मुझे ऐसी जगह रहना था जहां मैं किराने का सामान लेने के लिए पैदल जा सकूं और Amazon की डिलीवरी भी संभव हो. इसीलिए हमने मनाली को चुना, क्योंकि वहां ये दोनों चीजों का फ़ायदा था. इसके बाद हमने बैग पैक किए और निकल पड़े. कुछ दिन हम मेरे पति के दोस्त के होमस्टे में रुके. वहां रहकर हमने इलाके को समझा, वहां की रफ़्तार को महसूस किया और किराए का ऐसा घर ढूंढने लगे जहां सिर्फ हम दोनों रहे सकें.'

Advertisement

गजान में मिला ठिकाना, ऐसे आाया होमस्टे का प्लान

एपिसोड-3 में दिव्या बताती हैं, 'थोड़ा घूमने के बाद हम समझ गए थे कि मनाली में इंडिपेंडेंट घर मिलना मुश्किल हैं. इसके बाद हमने अपना तरीका बदला और आस-पास के गांवों में घर ढूंढने का फैसला किया. यहां एजेंट नहीं होते, इसीलिए हमें खुद एक के बाद एक गांव में जाकर लोगों से बात करके घर ढूंढना पड़ा. आखिरकार, हमें Gazan नाम के एक छोटे से गांव में एक घर मिला. यह घर अभी बन ही रहा था. यह 2BHK नहीं, बल्कि गार्डन वाला 4BHK घर था. जैसे ही हम घर के अंदर गए, हमें लगा कि यही सही जगह है. इसलिए हमने इसे लेने का फैसला किया. घर हमारी जरूरत के हिसाब से बड़ा था, इसीलिए हमने इसे एक होमस्टे की रूप में कन्वर्ट कर दिया.'

घर में प्ले, पॉज, रिवाइंड और स्टॉप नाम के सेक्शन

एपिसोड- 4 और 5 में दिव्या बताती हैं, 'जो मकान हमने पसंद किया था, उसके कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने से पहले ही मकान मालिक का देहात हो गया. इसीलिए, उन्हें ही पूरा मकान प्लानिंग और मेहनत के साथ पूरा करवाना पड़ा. उन्होंने घर में 4 इनडोर सेक्शन बनवाए- प्ले, पॉज, रिवाइंड और स्टॉप. 'प्ले' घूमने-फिरने और नई चीजे खोजने वालों के लिए है. 'पॉज' उन लोगों के लिए है जो जिंदगी की रफ्तार धीमी करना चाहते हैं. रिवाइंड एक ऐसा कमरा जो आपको हिमाचल के इतिहास की याद दिलाते हुए पुराने समय में ले जाता है. स्टॉप- जहां सब कुछ ठहर जाता है. यहां एक कॉटेज-स्टाइल किचन, डाइनिंग कॉर्नर और आराम से बैठकर सुकून पाने के लिए एक आरामदायक सोफा है. हमारा सपना, जिसे हमने बहुत सोच-समझकर और ढेर सारे प्यार के साथ धीरे-धीरे बनाया है.'

Advertisement

महीने का कुल कितना रुपया खर्च होता है?

एपिसोड- 6, 7 और 8 में दिव्या पहाड़ों पर रहने का खर्च बताती हैं. वे कहती हैं, 'हम मनाली के पास एक होमस्टे भी चलाते हैं, इसलिए हम 4BHK में रहते हैं. लेकिन अगर कोई सिर्फ रहने की सोच रहा है, तो किराए पर 1BHK का खर्च लगभग 15,000 और 2BHK का खर्च लगभग 25,000 आता है. हम ज्यादातर खाना खुद बनाते हैं, इसलिए हमारा महीने का राशन का बिल लगभग 10,000 आता है और बाहर खाने-पीने में 5,000 और लग जाते हैं. पेट्रोल पर हमारा ज्यादा खर्च नहीं होता, क्योंकि हम यहां ज्यादातर पैदल ही चलते हैं. फिर भी, महीने का खर्च लगभग 3,000 आता है. यहां पानी मुफ्त है. बिजली का खर्च हैरानी की बात है कि काफी कम है. इसका खर्च हमें लगभग 1,000 आता है. इसके अलावा Wi-Fi और फोन प्लान जैसे रेगुलर बिल भी होते हैं, जिनका खर्च लगभग 2,500 आता है. हमारे घूमने-फिरने का ज्यादातर खर्च नहीं होता, क्योंकि प्रकृति आसानी से उपलब्ध है. फिर भी, हम पहाड़ों पर अपने छोटे-मोटे एडवेंचर्स पर लगभग 3,000 खर्च करते हैं. तो कुल मिलाकर, एक कपल के तौर पर आराम से रहने का महीने का खर्च लगभग 50,000 आता है. लेकिन पैसा इसका सिर्फ एक हिस्सा है.

ये भी पढ़ें:- न मुर्गा है न चर्च, फिर भी नाम पड़ा 'चिकन चर्च', सुबह नींद से उठते ही एक शख्स ने बनवा दी ये अनोखी बिल्डिंग

Featured Video Of The Day
एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में NDTV का बड़ा खुलासा!

Topics mentioned in this article
Cost Of Living
Himalayan Village
Manali
Gazan
Remote Working