नामकरण या IPL शो? बेटे का नाम ‘विराट’ रखकर कपल ने RCB स्टाइल में किया ग्रैंड रिवील- देखें वायरल Video

महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने बेटे का नाम ‘विराट’ रखा और उसका खुलासा RCB स्टाइल में किया. जर्सी के जरिए नाम रिवील करने का यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो भारत में क्रिकेट के गहरे जुनून को दर्शाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा ‘विराट’, RCB स्टाइल नामकरण का वीडियो वायरल

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा है. खासकर जब बात विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हो, तो फैंस का जुनून अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है. महाराष्ट्र के एक कपल ने इसी प्यार को अपने जीवन के सबसे खास पल में शामिल कर लिया, अपने बेटे का नाम ‘विराट' रखकर.

RCB स्टाइल में हुआ नाम का खुलासा

यह अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर गौरी महादिक ने शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपने नवजात बेटे के नाम का खुलासा एक खास अंदाज में करता है. उन्होंने सामान्य तरीके से नाम बताने की बजाय RCB जर्सी का सहारा लिया. जैसे ही जर्सी खोली जाती है, उस पर विराट लिखा दिखाई देता है और यही पल समारोह का सबसे खास आकर्षण बन जाता है.

देखें Video:

फैंस को खूब पसंद आया आइडिया

यह क्रिएटिव अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया. लोगों ने इसे क्रिकेट के प्रति सच्चा प्यार बताया और कपल की तारीफ की. भारत में क्रिकेट का क्रेज इतना गहरा है कि लोग इसे अपने खास मौकों में भी शामिल करते हैं और यह वीडियो उसी का एक शानदार उदाहरण है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भीड़ भरी लोकल में थम गया शोर… नेत्रहीन कलाकार ने ऐसे बजाई बांसुरी, निकला सुरों का जादूगर!

89 साल की दादी का हैरतअंगेज कारनामा! 27 मंजिला इमारत से खुद उतरने लगीं नीचे, फिर जो हुआ वो चौंका देगा!

Advertisement

आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा… बस इतना कहा और 2 मिनट में चली गई नौकरी, गुरुग्राम के इस मामले ने सबको चौंका दिया

Featured Video Of The Day
महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग, अब फरमान का क्या होगा?
Topics mentioned in this article