शादी में करोड़ों उड़ाने की बजाय कपल ने खरीदा घर, नए फ्लैट में ही लिए सात फेरे, यूजर्स ने की तारीफ

शादी में लाखों खर्च करने की बजाय इस कपल ने घर खरीदा और उसी नए फ्लैट में शादी कर ली. सादगी और समझदारी भरा यह फैसला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी में करोड़ों उड़ाने की बजाय कपल ने खरीदा घर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद साधारण लेकिन सोच बदल देने वाली प्रेम कहानी वायरल हो रही है. इस कहानी में न तो ग्रैंड शादी है, न ही भारी-भरकम खर्च. बल्कि है एक समझदार फैसला, जिसने हजारों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक कपल ने आलीशान शादी करने के बजाय अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए घर खरीदने का फैसला किया और उसी नए फ्लैट में सात फेरे लिए.

शादी की जगह घर को दी प्राथमिकता

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कपल अपने नए खरीदे हुए घर के अंदर, बेहद सादे तरीके से शादी कर रहा है. आसपास सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य हैं और सभी रस्में सादगी से निभाई जा रही हैं. वीडियो में दूल्हे का भाई बताता है कि परिवार ने महंगी शादी करने की बजाय वही पैसा घर खरीदने में लगाया. उनका मानना था कि एक मजबूत शुरुआत के लिए अपना घर ज्यादा ज़रूरी है, बजाय एक दिन की ग्रैंड शादी के.

देखें Video:

भविष्य की सुरक्षा को चुना

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, कपल ने महंगी शादी छोड़कर उसी पैसे से घर खरीदा और अपने ही घर में सात फेरे लिए. यह फैसला आज के समय में बढ़ती महंगाई और आसमान छूती प्रॉपर्टी कीमतों को देखते हुए कई लोगों को बेहद समझदारी भरा लगा. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर जमकर चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे समझदारी बताया, तो कुछ ने कहा कि समाज के दबाव से बाहर निकलना आसान नहीं होता.

Advertisement

एक यूज़र ने लिखा, शादी का मतलब 10 साल की कमाई बर्बाद करना नहीं होता. दूसरे ने कहा, समाज ही इंसान की ज़िंदगी की सबसे बड़ी समस्या है… लेकिन यह फैसला शानदार है. एक ने लिखा, परिपक्वता यही है कि भविष्य के लिए बचत की जाए, न कि दिखावे पर पैसा उड़ाया जाए. यह कहानी सिर्फ एक कपल की नहीं, बल्कि बदलती मानसिकता की मिसाल है. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब आपकी बारी है दुनिया देखने की... बेटी ने माता-पिता को दिया ऐसा सरप्राइज़, Video देख रो पड़े लोग

नीली नहीं, कभी बैंगनी थी धरती! वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, NASA से जुड़ी थ्योरी ने मचाया हड़कंप

सोशल मीडिया पर छाई ये जुड़वां बहनें असली हैं या AI का खेल? सच आपको चौंका देगा

Featured Video Of The Day
Ali Larijani Assassinated By Israel: बेटी से मिलना Iran Security Chief को कैसे भारी पड़ा? | Iran War