एयरपोर्ट से 4 किमी दूर जाने के बाद याद आया iPad, CISF ने किया ऐसा काम कि लोग कर रहे तारीफ

तिरुपति एयरपोर्ट पर एक महिला का खोया हुआ iPad CISF की तेज कार्रवाई से सिर्फ 10 मिनट में वापस मिल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग CISF की मुस्तैदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिर्फ 10 मिनट में मिल गया खोया iPad! CISF की तेजी देख हैरान रह गई महिला

अक्सर एयरपोर्ट जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सामान खो जाना एक बड़ी परेशानी बन जाता है. लेकिन, तिरुपति एयरपोर्ट से सामने आई एक घटना ने लोगों का भरोसा और बढ़ा दिया है. यहां एक महिला का खोया हुआ iPad सिर्फ 10 मिनट के अंदर मिल गया, वो भी CISF की तेज कार्रवाई की वजह से. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

4 किलोमीटर दूर जाकर याद आया iPad

महिला, जिनका नाम रिमझिम बताया गया है, अपने परिवार के साथ तिरुपति एयरपोर्ट से निकल चुकी थीं. वे करीब 4 किलोमीटर दूर पहुंच गई थीं, तभी उन्हें याद आया कि उनका iPad एयरपोर्ट पर ही छूट गया है. इसके बाद वे तुरंत वापस एयरपोर्ट पहुंचीं और खुद iPad को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

देखें Video:

CISF ने दिखाई तेजी

जब iPad नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत CISF के जवानों से मदद मांगी और शिकायत दर्ज कराई. CISF ने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई शुरू की. अधिकारियों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही मिनटों में iPad को ढूंढ निकाला. सबसे खास बात यह रही कि सिर्फ 10 मिनट के अंदर iPad महिला को वापस मिल गया. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर जताया आभार

रिमझिम ने इस पूरे अनुभव को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, हम अपना iPad तिरुपति एयरपोर्ट पर भूल गए थे, लेकिन CISF की मदद से हमें वापस मिल गया. बहुत-बहुत धन्यवाद. उनकी इस पोस्ट के बाद लोग CISF की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

क्या है CISF?

Central Industrial Security Force भारत की एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है, जो देश के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा करता है. यह देश के 60 से ज्यादा एयरपोर्ट्स की सुरक्षा संभालता है. मेट्रो, पावर प्लांट, पोर्ट और सरकारी इमारतों की सुरक्षा भी करता है. आपदा के समय भी CISF के जवान मदद के लिए आगे आते हैं. यह बल गृह मंत्रालय के तहत काम करता है और देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 70 साल पुराने प्यार के लिए 86 वर्षीय महिला गई अमेरिका, लेकिन पहुंच गई जेल, दिल छू लेने वाली लव स्टोरी वायरल

भारत लौटना मुश्किल नहीं... NRI की 5 सीख जो हर विदेश में रहने वाले भारतीय को जाननी चाहिए, बदल जाएगी आपकी सोच

12 हजार नौकरियों के लिए किया अप्लाई… फिर भी नहीं मिली नौकरी, युवक बोला- डर, शर्म सब खत्म और अब...

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | सम्राट आए, अपराधी थर-थर कांपे! परमाणु पर डील होगी या जंग?
Topics mentioned in this article