मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसा ऐसा शहर, जहां से जुड़े हैं भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के तार!

बुंदेलखंड जैसा विशाल इलाका उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में फैला हुआ है लेकिन इन सब से ज्यादा दोनों राज्यों में जो जगह चर्चा का विषय है वो है चित्रकूट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसा ऐसा शहर

भारत के मध्य-उत्तरी भाग के दो प्रदेश उत्तर और मध्य प्रदेश न केवल साथ में बॉर्डर शेयर करते हैं बल्कि दोनों राज्यों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक शैली में भी काफी समानताएं हैं. बुंदेलखंड जैसा विशाल इलाका उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में फैला हुआ है लेकिन इन सब से ज्यादा दोनों राज्यों में जो जगह चर्चा का विषय है वो है चित्रकूट. चित्रकूट अपनी आध्यात्मिकता और पवित्रता के लिए पूरे विश्व में विख्यात है.

चित्रकूट में दो राज्यों के घाट

हाल ही में एक डिजिटल कंटेट क्रिएटर ने चित्रकूट के बारे में एक ऐसी बात और दृश्य दिखाया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में लड़के ने चित्रकूट के किनारे बसे दो घाटों का जिक्र किया है जिसका एक किनारा उत्तर प्रदेश की सीमा को छूता है तो दूसरा किनारा मध्य प्रदेश की सीमा को. वीडियो में साफ देखने को मिला रहा है चित्रकूट का एक घाट जो उत्तर प्रदेश की सीमा को छू रहा है वहां काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर जो सीमा मध्य प्रदेश को छू रही है काफी शांत दिखाई दे रही है.

वीडियो देखें- 


चित्रकूट से जुड़े हैं भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के तार

वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि मध्य प्रदेश के लोग अराजकता से ज्यादा शांति पसंद करते हैं. इसलिए चित्रकूट का जो घाट मध्य प्रदेश की तरफ है वो शांत है. चित्रकूट को हमारी हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत ही अहम धार्मिक स्थल दर्शाया गया है. ऐसा माना जाता है कि ये वही स्थान है जहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने अपने 14 साल के वनवास का कुछ समय बिताया था. जैसा कि रामायण में बताया गया है. ये शहर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के प्रवास से जुड़े मंदिरों, घाटों और गुफाओं से भरा हुआ है, जो पूरे भारत के तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है.

चित्रकूट की विशेषता

चित्रकूट में बसने वाले लोग हों या यहां घूमने आने वाले पर्यटक भारत में मनाए जाने वाले सारे त्योहार जैसे दिवाली, होली, नवरात्रि और राम नवमी को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं. यहां लोक संगीत, बुंदेली पेंटिंग जैसी कला और पारंपरिक भोजन का समागन भी देखने को मिलता है. दोनों राज्य (उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश) परंपराओं, भाषा (हिंदी-बुंदेली मिश्रण) और धार्मिक भावनाओं में एक गहरे संबंध को दर्शाते हैं.

ये भी पढ़ें: मुझे इससे डर लग रहा है... कन्नड़ भाषा न बोलने पर भड़का ड्राइवर, महिला ने Video शेयर कर बताई आप बीती

Advertisement

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?
Topics mentioned in this article