दिल जीत लिया! चीन के इस 'सुपर डैड' ने 300 अनाथ बच्चों को बनाया अफसर और खिलाड़ी, कहानी ऐसी कि आंखें भर आएंगी

मिलिए चीन के बाई जियान से, जिन्होंने अकेले दम पर 300 बच्चों की किस्मत बदल दी. अपनी जमा-पूंजी और सुकून दांव पर लगाकर उन्होंने बेसहारा बच्चों को न सिर्फ छत दी, बल्कि उन्हें दुनिया से लड़ने का हुनर भी सिखाया. ये कहानी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असली हीरो...300 बच्चों का 'बाप' बना ये टीचर, कर्ज लेकर संवारा भविष्य!

Adopted 300 children news: चीन के लियाओनिंग प्रांत में रहने वाले 52 साल के बाई जियान पेशे से तो पीटी (PT) टीचर हैं, लेकिन इलाके के बच्चे उन्हें 'सुपर डैड' पुकारते हैं. उन्होंने पिछले 30 सालों में उन बच्चों की उंगली थामी, जिन्हें अपनों ने ही अकेला छोड़ दिया था. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, बाई जियान ने अब तक करीब 276 बच्चों को गोद लेकर उनका घर बसाया है. उनके किराए के घर 'ड्रीम होम' में एक साथ 20 से 30 बच्चे रहते हैं, जहां प्यार और अनुशासन की जुगलबंदी चलती है. यह सिलसिला 1995 में शुरू हुआ...जब बाई ने एक भूखे स्टूडेंट की मदद की और उस बच्चे ने उन्हें 'पापा' कह दिया. बस, फिर क्या था...बाई ने इसे ही अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया.

पसीने से बदली तकदीर की लकीरें (China secondary school teacher)

बाई जियान खुद गरीबी से तपकर निकले हैं, इसलिए वो जानते हैं कि खेल ही वो रास्ता है, जो किसी भी गरीब बच्चे की किस्मत चमका सकता है. उनके घर में नियम बड़े कड़क हैं. चाहे कड़ाके की ठंड हो या बारिश, सुबह 4:30 बजे अलार्म बजते ही बच्चे मैदान पर होते हैं. हर बच्चा रोज 12 किलोमीटर दौड़ता है. बाई का मानना है कि खेल के मैदान पर कोई सिफारिश नहीं चलती, वहां सिर्फ आपकी मेहनत और दम ही बोलता है.

Photo Credit: Photo: Sohu

उनके इस 'देसी' और सख्त अंदाज का नतीजा भी जबरदस्त रहा. उनके पाले हुए बच्चों ने अब तक 1300 से ज्यादा मेडल जीते हैं. कोई चीन की फौज में अफसर है, तो कोई टॉप यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर. 50 बच्चे तो नेशनल लेवल के एथलीट बन चुके हैं.

Advertisement

कर्ज लिया पर बच्चों का हौसला नहीं टूटने दिया (China Superdad Bai Jian)

खर्चे पूरे करने के लिए बाई ने कर्ज लिया, एक्स्ट्रा काम किए और अपनी बहनों की मदद ली. वो बच्चों को सिर्फ दौड़ना नहीं सिखाते, बल्कि उन्हें नफरत से दूर रहना भी सिखाते हैं. वो कहते हैं कि अपने उन मां-बाप से नफरत मत करो, जिन्होंने तुम्हें छोड़ा, क्योंकि नफरत की आग पहले खुद को ही जलाती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Bengal Elections | 'खरगे ने PM Modi को अपमानित किया....': केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju