क्या आपको पता है चीन में क्या है जमीन की कीमत? न कट्ठा, न बीघा, वहां प्रॉपर्टी का गणित ही अलग है

Property Buying Rule: भारत में हम जमीन खरीदकर खुद को उसका मालिक मानते हैं, लेकिन चीन में ऐसा सोचना भी गुनाह है. वहां आप जमीन नहीं, सिर्फ रहने का हक खरीदते हैं. आइए जानते हैं चीन के इस अजीबोगरीब रियल एस्टेट सिस्टम का पूरा सच.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाखों खर्च कर घर तो खरीद लिया, पर जमीन सरकार की: चीन में जमीन का मालिक बनने का सपना? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
pexels

China land ownership rules: ज्यादातर लोग जिंदगी भर की कमाई इसलिए जोड़ते हैं, ताकि एक दिन अपना खुद का प्लॉट ले सकें, लेकिन चीन में अगर आप करोड़ों रुपये खर्च करके घर खरीद भी लें, तो भी आप उस जमीन के मालिक नहीं कहलाएंगे. वहां का कानून जमीन को किसी व्यक्ति की संपत्ति नहीं मानता, बल्कि इसे सरकारी खजाने का हिस्सा बताया जाता है. रील की तरह चमकने वाले वहां के शहर, असल में एक लीज पर टिके हुए हैं.

ये भी पढ़ें:-नाम इतना बड़ा कि सर्टिफिकेट भी छोटा पड़ जाए! मिलिए दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इंसान से, दिलचस्प है वजह

जमीन नहीं, सिर्फ इस्तेमाल का हक (property rights in China)

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का सीधा नियम है कि, सारी जमीन राष्ट्र की है. वहां कोई व्यक्ति या कंपनी 'जमीन का मालिक' नहीं बन सकती. अगर आप वहां प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो आप दरअसल सरकार से एक लंबा 'लीज एग्रीमेंट' साइन कर रहे होते हैं.

Advertisement

क्या है 70 साल का खेल? (The 70 year lease reality)

वहां जमीन की बिक्री कट्ठा या बीघा में नहीं होती, बल्कि 'समय' में होती है. रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए आमतौर पर 70 साल की लीज दी जाती है. इसका मतलब है कि आप सिर्फ सात दशक तक वहां रह सकते हैं. इसके बाद क्या? सरकार तय करेगी कि लीज रिन्यू होगी या फिर आपसे घर वापस ले लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड तो बाद में आए, भारत में 1600 साल पहले ही बन चुके थे ऐसे शानदार स्टूडेंट हॉस्टल!

Advertisement

क्यों अलग है वहां का सिस्टम? (Why this system is unique)

बीजिंग या शंघाई में जो फ्लैट्स आप देखते हैं, उनकी आसमान छूती कीमतें जमीन की नहीं, बल्कि उस पर बने ढांचे और लोकेशन के 'उपयोग अधिकार' की होती हैं. वहां का शहरी विकास तो तेज है, लेकिन एक आम नागरिक के मन में हमेशा अपनी संपत्ति को लेकर एक अनिश्चितता बनी रहती है. चीन का ये सिस्टम भारत के बिल्कुल उलट है. जहां हमारे यहां जमीन पर मालिकाना हक गर्व की बात है, वहीं चीन में आप केवल एक किराएदार की तरह रहते हैं.

ये भी पढ़ें:-'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें? TMC का बागी गुट चुनाव आयोग पहुंचा
Topics mentioned in this article
Property Rights Law
Property Rights
Property Buying Rules India
China Property
China Property Market