आसमान में अटका सूअर और नीचे अंधेरे में डूबा पूरा गांव

कभी-कभी तरक्की का जुनून अजीब मंजर दिखा देता है. चीन के एक पहाड़ी गांव में सुबह-सुबह आसमान में लटका सूअर दिखा और नीचे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया. वजह थी एक ड्रोन और एक छोटी सी चूक.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ड्रोन से सूअर ढोना पड़ा भारी, बिजली लाइन में उलझा रस्सा

Pig Transport Drone: चीन के सिचुआन प्रांत के टोंगजियांग काउंटी में रहने वाले एक किसान ने सूअरों को बूचड़खाने तक पहुंचाने के लिए ड्रोन का सहारा लिया. South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक यह इलाका पहाड़ी और दुर्गम है, जहां गाड़ियों से पहुंचना मुश्किल होता है.

ड्रोन से सूअर ढोने की कोशिश (Farmer Tried Transporting Pig by Drone)

24 जनवरी की सुबह जब पहला सूअर ड्रोन से नीचे उतारा जा रहा था, तभी ड्रोन का रस्सा हाई वोल्टेज बिजली लाइन में उलझ गया. किसान ने बताया कि उस वक्त अंधेरा था और साफ दिखाई नहीं दे रहा था. नतीजा यह हुआ कि सूअर हवा में ही अटक गया और बिजली सप्लाई ठप हो गई.

10 घंटे तक गांव में बिजली नहीं (Village Faced 10 Hour Blackout)

स्थानीय पावर सप्लाई विभाग की एक महिला कर्मचारी ने बताया कि, इस हादसे की वजह से गांव में करीब 10 घंटे तक बिजली नहीं रही. मरम्मत के लिए 12 कर्मचारियों को लगाया गया और करीब 10 हजार युआन का खर्च आया. शाम 5 बजे जाकर बिजली बहाल हो सकी.

ये भी पढ़ें:- कूड़े में गया 12 लाख का सोना, सफाई के चक्कर में हुआ बड़ा 'कांड', परिवार ने खो दी थी उम्मीद और फिर...

जांच में फंसा किसान (Police Investigation Underway)

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि किसान ने नो फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाया और उस पर जरूरत से ज्यादा वजन लादा. अगर कानून उल्लंघन साबित होता है, तो किसान पर जुर्माना लगेगा और नुकसान की भरपाई भी करनी होगी. यह घटना बताती है कि तकनीक सहूलियत देती है, लेकिन लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है.

ये भी पढ़ें:- घर में काम करने वाली दीदी ने मालिक-मालकिन को दिया ऐसा 'सरप्राइज गिफ्ट', देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
ICC-PCB Controversy: PCB ने ICC के सामने रखी नई डिमांड, 2031 तक Hybrid Model बढ़ाने की मांग