CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर! टेबल पर रखा गिलास खुद-ब-खुद नीचे गिरा, फिर चर्चा में आया ये 'भूतिया पब'!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मेज पर रखा गिलास अचानक खुद-ब-खुद सरकने लगता है. बिना किसी के छुए गिलास का इस तरह गिरकर चकनाचूर होना...लोगों के बीच गहरी हैरानी और चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
600 साल पुराने इस 'भूतिया पब' में फिर हलचल! रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो!
AI

Mysterious CCTV Footage: यकीन मानिए, इस खबर को पढ़ने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है. दावा किया जा रहा है कि ब्रिटेन के एक ऐतिहासिक पब में, जो सदियों पुराना है, सीसीटीवी कैमरे में एक अजीबोगरीब घटना कैद हुई. टेबल पर आराम से रखा बीयर का गिलास, बिना किसी के छुए, धीरे-धीरे खिसकता है और जमीन पर गिरकर चकनाचूर हो जाता है. क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या वाकई कोई 'साया' वहां मौजूद है?

ये भी पढ़ें:-खौफनाक या वफादारी? इस गांव में दूल्हा बनने के लिए कटवाना पड़ता है हाथ, रोंगटे खड़े कर देगा ये रिवाज

यह खौफनाक दास्तान है ईस्ट इंग्लैंड के नॉरफॉक (Norfolk) स्थित किंग्स लिन के एक मशहूर पब की. 'द लैटिस हाउस' (The Lattice House) नाम के इस बार की इमारत करीब 600 साल पुरानी है, जिसे 1400 ईस्वी में बनाया गया था. इसका इतिहास जितना पुराना है, उससे कहीं ज्यादा गहरा और डरावना यहां का रहस्य है.

Advertisement

वायरल हो रहे 27 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) ने एक बार फिर इन पुरानी कहानियों में जान फूंक दी है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक ग्राहक अपना बीयर से भरा गिलास मेज पर रखता है और कुछ काम से चला जाता है. उसके जाते ही, गिलास जैसे किसी अदृश्य हाथ से खिंच रहा हो, धीरे-धीरे टेबल के किनारे की तरफ बढ़ता है और फर्श पर गिर जाता है.

ये भी पढ़ें:-लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

Advertisement

अदृश्य ताकत का खौफनाक मंजर (haunted pub England Kings Lynn)

इस पब के मौजूदा मालिक पेरी स्टर्ज ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही इसे संभाला है, लेकिन वे इस घटना से हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुराने ग्राहकों और वहां काम करने वाले लोगों से उन्होंने ऐसी कई रूह कंपा देने वाली कहानियां सुनी हैं. मकान मालिक का कहना है कि यह इमारत बहुत पुरानी है और यहां 'अजीबोगरीब हलचल' होना कोई नई बात नहीं है.

*पब का इतिहास  (Pub's History and Haunted Claims)

दरअसल, 'द लैटिस हाउस' को ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इसके पीछे एक काला पन्ना भी छिपा है. 1648 में, लुईस साल्टर नाम के एक क्लर्क की यहीं गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है और माना जाता है कि शायद उसी भटकती आत्मा का यहां वास है. स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने अक्सर इमारत में किसी की मौजूदगी, अचानक तापमान में गिरावट, मोमबत्तियों का टिमटिमाना और अकेले होने पर किसी के घूरने का एहसास होने की बात कही है.

हैरानी की बात यह है कि एक ग्राहक ने तो यहां तक दावा किया कि उसे अपने कंधों और पीठ पर किसी के हाथ का स्पर्श महसूस हुआ, जिसके बाद उसकी त्वचा पर ऐसे निशान पड़ गए, जिनका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं था. पब में बढ़ती इन पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को देखते हुए, इसी साल जनवरी के अंत में एक स्थानीय पैरानॉर्मल ग्रुप (Paranormal Group) ने भी यहां जांच की थी.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran ने Chinese Spy Satellite से किया US Military Bases पर भयंकर हमला, सामने आई नई रिपोर्ट