चना जोर गरम…भेल बनाने वाले का देसी टैलेंट देख भूल जाएंगे बड़े-बड़े रैपर

वीडियो में देसी बंदे का यह जबरदस्त टैलेंट देखकर आपके मुंह से भी यही निकलेगा, वाह...चना जोर गर्म. शख्स ने नेताओं, फिल्मी किरदारों और मजेदार तुकबंदियों को जोड़ते हुए जो राग छेड़ा वो यकीनन दिल खुश कर देने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चना जोर गरम…भेल बनाते हुए बंदे ने सुनाई ऐसी राइम कि लोग बोल उठे- वाह

Chana Jor Garam Viral Video: अक्सर हम सोचते हैं कि टैलेंट सिर्फ स्टेज पर दिखता है, लेकिन आजकल असली स्टार सड़क किनारे भी मिल जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स बड़े पतीले में भेल बनाता हुआ कविता गुनगुना रहा है. उसकी आवाज, उसका अंदाज और उसके शब्द...सब कुछ इतना मजेदार कि लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. आप भी सुनिए...

जब भेल के साथ परोसी गई कविता! (street food poetry)

वीडियो में वह कहता है, 'बड़ा ही यूल टूट गया, हबड़े का पुल उठ गया…चना जोर गर्म.' हर लाइन के बाद उनकी ठेठ देसी ठुमक और जोश ने इस चना बेचने वाले नारे को एक जरा हटके अंदाज में पेश किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वह आगे राइम में नेताओं, फिल्मी किरदारों और मजेदार तुकबंदियों को जोड़ते जाते हैं.

  • बड़ा ही यूल टूट गया, हबड़े का पुल उठ गया. स्कूल लड़का लड़की पढ़ने लगा भूल, मास्टर मार दिया एक रूल. लड़का-लड़की भाग गया बिल्कुल, खाली पड़ गया स्कूल...चना जोर गर्म. 
  • चना बड़ा है सर, खाए बड़े-बड़े अफसर, कलम खिंचे सरासर...चना जोर गर्म.
  • चना बड़ा है ईर, खाएं राम-लक्षमण-वीर, मारा मेघनाद को तीर, उठ गया रावण का तकदीर...चना जोर गर्म.
  • चना बड़ा है यारी, खाए बिहारी...चना जोर गर्म.
  • चना बड़ा है यारी, खाए अटल बिहारी...चना जोर गर्म.
  • चना बड़ी है याली, खाए बंगाली, जिसका धोती ढीली ढाली...चना जोर गर्म.
  • चना बड़ा है इतीश, खाए लालू और नीतीश...चना जोर गर्म.
  • चना बना है फर्स्ट क्लास, खाए रामविलास...चना जोर गर्म.
  • चना बना है वन, खाए सोनिया-मनमोहन...चना जोर गर्म.
  • चना में डाला तेल, खाए प्रतिभा पाटिल...चना जोर गर्म.
  • मेरा चना बना है ओला, खा लो भर-भर दोनो, न चले कोई जादू टोना...चना जोर गर्म.
  • चना बना है ओजी, खाएं मोदी...चना जोर गर्म.
  • चना बना है झक्कास, बनाता जय प्रकाश...चना जोर गर्म.

देसी टैलेंट का जलवा (Indian street vendor rap)

यह वीडियो इस बात का सबूत है कि भारत की गलियों में छिपे टैलेंट को बस एक मोबाइल कैमरे की जरूरत है. इस भेल वाले की कविता ने न सिर्फ पेट भरा, बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी छोड़ दी.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon: अपने गिरेबान में क्यों नहीं झांकता Pakistan? Turkman Gate