Spa ले रही थी बिल्ली, जैसे ही आंख से हटाया खीरा, तो गुस्से में कर दिया Attack - 1 करोड़ बार देखा गया Video

क्या आपने कभी किसी बिल्ली को स्पा लेते हुए देखा है, अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए. इस वीडियो में एक बिल्ली (Cat) बड़े ही क्यूट अंदाज में स्पा लेते हुए दिख रही है, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे गुस्सा आ जाता है और वह अचानक अटैक कर देती है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Spa ले रही थी बिल्ली, जैसे ही आंख से हटाया खीरा, तो गुस्से में कर दिया Attack

बिल्लियां हर किसी को पसंद होती हैं और बेहद क्यूट होती हैं. इनकी हर हरकत हमारा मन खुश कर देती है. लेकिन, जब बिल्ली को गुस्सा आता है तो वे उतनी ही ज्यादा खतरनाक भी हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है. क्या आपने कभी किसी बिल्ली को स्पा लेते हुए देखा है, अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए. इस वीडियो में एक बिल्ली (Cat) बड़े ही क्यूट अंदाज में स्पा लेते हुए दिख रही है, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे गुस्सा आ जाता है और वह अचानक अटैक कर देती है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली और उसका मालिक एक बेड पर बड़े आराम से लेटकर स्पा ले रहे हैं. दोनों की आंखों पर खीरा रखा हुआ है. कुछ देर में एक महिला वहां आती है और वह बिल्ली की आंख पर ऱखे खीरे को हटा देती है. इतने में बिल्ली को गुस्सा आ जाता है और वह उसे काटने लगती है. लेकिन यह देखकर महिला बिल्ली की आंख पर दोबारा खीरे रख देती है और बिल्ली शांत हो जाती है.

यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है और स्पा लेती हुई बिल्ली भी काफी क्यूट लग रही है. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इसे एक दूसरे के शेयर भी कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Adani Green Energy Limited का नया कीर्तिमान! ग्रीनफील्ड क्षमता ग्रोथ में लगाई छलांग!
Topics mentioned in this article