ब्रिटिश ब्लॉगर ऑली ने पहली बार किया रेलवे के 2nd AC कोच में सफर, बोले- 'भारत से मेरी आखिरी वीडियो'

Britain Tourist In India: डिजिल कंटेंट क्रिएटर ऑली ने भारतीय रेलवे के सेकंड एसी कोच में ट्रेवल करने के बाद अपना पहला एक्सपीरियंस शेयर किया है और भारत यात्रा करने वाले टूरिस्ट्स को एक सलाह भी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ब्रिटिश ब्लॉगर ऑली ने बताया कैसा होता है 2nd AC ट्रेन का सफर, बोले- 'इंडिया से यह मेरी आखिरी वीडियो है'
Instagram@_ollytravels_

Viral Video: ब्रिटिश ट्रैवल ब्लॉगर ऑली (_ollytravels_) करीब 50 दिन भारत घूमने के बाद अब दूसरे देश (Bucharest) चल गए हैं. जाने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भारतीय रेलवे (Indian Railways) के 2nd AC कोच में सफर का अपना पहला एक्सपीरियंस शेयर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि यह भारत से उनकी आखिरी वीडियो है, जिसे कुछ समय पहले ही अपलोड कर देना चाहिए था, लेकिन मौका ही नहीं मिला.

दिल्ली से आगरा तक किया सफर

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई 1 मिनट 10 सेकंड की इस वीडियो में ऑली कहते हैं, 'मैं अभी इंडियन ट्रेन में दिल्ली से आगरा के लिए सफर कर रहा हूं. यह 2A क्लास है. इसमें चार बेड होते हैं. मेरी सीट नीचे वाली है. ट्रेन स्टाफ कुछ देर में ओढ़ने व बिछाने के लिए साफ चादरें लाने ही वाले हैं. हर बार जब कोई यात्री उतरता है तो वे चादरें बदल देते हैं, ताकि हाइजीन मेंटेन हो सके. हर कोच के शुरुआती और आखिरी हिस्से पर 2-2 टॉयलेट बने होते हैं जो बेहद साफ रहते हैं. यहां ट्रेनों का टिकट भी बहुत सस्ता है. अगर आप भी इंडियन ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो हमसे आपको 1A, 2A या फिर 3A क्लास लेने की ही सलाह दूंगा, क्योंकि ये आरामदायक हैं और काफी सस्ती भी हैं.'

यहां देखें वीडियो:-

'सही सलामत आगरा पहुंच गया'

बताते चलें कि 12 अगस्त 2026 को पोस्ट किया गया ये वीडियो असल में 29 जून 2026 के जुड़े एक वीडियो का दूसरा पार्ट है, जिसे वो अभी तक पोस्ट ही नहीं कर पाए थे. वीडियो का पहला पार्ट 2 मिनट 6 सेकंड का था, जिसमें वे अपने होटल से उबर टैक्सी में बैठकर दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने, वहां लोगों की भीड़ को देखकर हैरान होते नजर आ रहा हैं. ऑली कहते हैं, 'मुझे किसी ने बताया था कि यहां प्लेटफॉर्म पूछते वक्त सावधान रहना क्योंकि अक्सर लोग गलत जानकारी दे देते हैं, जिससे परेशानी होती है. लेकिन मैं समय पर प्लेटर्फॉ नंबर-7 पर पहुंच गया, जहां मेरी ट्रोन आने वाली थी. ट्रेन में बैठने के कुछ देर बाद बगल वाले इंडियन पैसेंजर ने मुझे पनीर पराठा भी खिलाया जो, मुझे बहुत पंसद आया. कुछ घंट की जर्नी के बाद मैं सही सलामत आगरा पहुंच गया.'

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ये रिएक्शन्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद लोग ने सबसे पहले ऑली की जानकारी दी की टॉयलेट दिखाते वक्त जिसे वो जमीन में बना गड्ढा बता रहे हैं, वो असल में कोई एक बायो-टॉयलेट है. इसमें गंदगी जमीन पर नहीं गिरती है. अब भारत की सभी ट्रेनों में बायो-टॉयलेट लगे हुए हैं. इसके बाद दूसरे यूजर ने कहा कि आगरा में सावधान रहें. पर्यटकों को फंसाने वाले किसी भी जाल में न पड़ें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:- राज करने आए थे, पर जुबान हार बैठे! जब अंग्रेजों ने भारत की इस डिश को घोषित कर दिया अपनी 'नेशनल डिश'

Advertisement
Featured Video Of The Day
आज चुनाव हो तो Gen-Z किसके साथ जाएगा? हुए चौंकाने वाले खुलासे!

Topics mentioned in this article
India Train Travel
Sleeper Train
Indian Railways
Travel Experience
Delhi Railway Station