समुद्र के बीच ऊंटों का काफिला! पानी में चलते ऊंटों का खूबसूरत Video वायरल, ऐसा नजारा देख लोग हैरान

UAE के उम्म अल क्वैन में समुद्र के पानी में चलते ऊंटों का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैंग्रोव के बीच से गुजरते इस अनोखे दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया है और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को दिखाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पानी में चलते ऊंटों का Video वायरल, नजारा देख दिल हो जाएगा खुश

प्रकृति कभी-कभी ऐसे नजारे दिखा देती है, जो आंखों को यकीन नहीं होते. उम्म अल कुवैन के समुद्र में ऊंटों के झुंड का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पानी के बीच मैंग्रोव के पास चलते ये ऊंट लोगों को एक अनोखी और सुकून देने वाली झलक दिखा रहे हैं.

पानी में चलते ऊंटों का अद्भुत दृश्य

इस वायरल वीडियो में ऊंटों का एक झुंड समुद्र के उथले पानी में धीरे-धीरे चलता नजर आता है. मैंग्रोव पेड़ों के बीच से गुजरते ये ऊंट ऐसा दृश्य बनाते हैं, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है. यह नजारा न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि बहुत ही दुर्लभ भी माना जा रहा है.

देखें Video:

कैसे कैद हुआ ये खास पल

इस शानदार वीडियो को कंटेंट क्रिएटर नोरा अल शम्सी ने रिकॉर्ड किया है. खलीज टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह दृश्य उन्हें अचानक देखने को मिला. मैं वहां गई थी और यह नजारा अचानक सामने आ गया. मुझे लगा कि इसे जरूर कैद करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे पर्यावरण की एक अनोखी झलक दिखाता है. नोरा अक्सर UAE के खूबसूरत और कम देखे जाने वाले स्थानों को अपने कैमरे में कैद करती रहती हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. खास बात यह है कि हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी इस वीडियो को लाइक किया, जिससे यह और ज्यादा चर्चा में आ गया. नोरा ने बताया कि लोगों का इतना प्यार देखकर वह बहुत खुश हैं. वीडियो ने हजारों लोगों तक पहुंच बनाई. लोगों ने इसे बेहद सुंदर और सुकून देने वाला बताया. कई यूजर्स ने इसे प्रकृति की अनोखी खूबसूरती का उदाहरण कहा.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: पता नहीं किसने मैनेजर बनाया इसको...मीटिंग में पत्नी से शिकायत करने लगा कर्मचारी, ऑन था माइक और फिर जो हुआ...

6 करोड़ साल पुराने डायनासोर से बना हैंडबैग! बना दुनिया का सबसे अनोखा फैशन आइटम, कीमत ने उड़ाए होश

आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा… बस इतना कहा और 2 मिनट में चली गई नौकरी, गुरुग्राम के इस मामले ने सबको चौंका दिया

Featured Video Of The Day
Nitish kumar oath Rajyasabha: मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, 21 साल बाद दोबारा पहुंचे दिल्ली