'बॉस हो तो ऐसा' मीटिंग में हुई आम की चर्चा, लंदन वाले डायरेक्टर ने 2 दिन में भिजवा दी पूरी पेटी

कहते हैं कि बॉस और एम्प्लॉई का रिश्ता 'सांप-सीढ़ी' जैसा होता है, लेकिन मुंबई की एक लड़की के साथ जो हुआ उसे सुनकर आप अपनी नौकरी से इस्तीफा देने की सोचने लगेंगे. एक साधारण सी मीटिंग में आम का बस जिक्र क्या हुआ, लंदन में बैठे बॉस ने सीधे घर पर रसीले आमों का 'पार्शल' ही लैंड करवा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नौकरी हो तो ऐसी...बस एक बार कहा 'आम खाने हैं', डायरेक्टर ने सात समंदर पार से भेज दिया तोहफा
@MudrikaKavdia

Employee boss surprise: मुंबई की रहने वाली मुद्रिका कवड़िया ने सोशल मीडिया पर अपने बॉस की दरियादिली का एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, एक वर्किंग मीटिंग के दौरान मुद्रिका ने बातों-बातों में बस इतना कह दिया था कि, उनके शहर में अच्छे आम नहीं मिल रहे हैं और उनके घरवाले, खासकर उनके पिता, आमों को बहुत याद कर रहे हैं. मुद्रिका को लगा था कि ये बात आई-गई हो जाएगी, लेकिन उनके डायरेक्टर के दिल में ये बात घर कर गई.

लंदन से मुंबई तक का रसीला सफर (boss sends mangoes)

हैरानी की बात तो ये है कि उनके डायरेक्टर 'साहब' खुद तो लंदन में बैठे थे, लेकिन उन्होंने इस छोटी सी ख्वाहिश को नजरअंदाज नहीं किया. महज दो दिन के भीतर मुद्रिका के घर के दरवाजे पर आम के दो बड़े-बड़े डिब्बे हाजिर थे. मुद्रिका ने जब ये सरप्राइज देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बॉस को ढेरों दुआएं दीं.

ये भी पढ़ें:-वो मेरा था!…महबूब की मय्यत पर भिड़ गईं दो माशूकाएं, ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

Advertisement

सोशल मीडिया पर 'तारीफों के पुल' (Netizens React to the Viral Mango Story)

जैसे ही ये कहानी लिंक्डइन और ट्विटर पर आई, जनता भावुक हो गई. लोग कहने लगे कि भाई, ऐसा बॉस तो खुदा सबको दे. किसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे बॉस तो छुट्टी मांगने पर भी शक्ल बिगाड़ लेते हैं और यहां तो सीधे आम की डिलीवरी हो रही है. 

ये भी पढ़ें:-क्या ये मजाक है? सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मिला 9 रुपये का इंक्रीमेंट, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Advertisement

मुद्रिका की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि आजकल के कॉर्पोरेट कल्चर में ऐसी इंसानियत और अपनापन ढूंढना 'ईद के चांद' जैसा हो गया है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
First BJP Chief Minister in Bihar: नीतीश युग के बाद नया अध्याय, सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री