आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया बदल रहा है. जहां एक तरफ यह लोगों के काम को आसान बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ नौकरी के लिए खतरा भी बनता जा रहा है. हाल ही में एक स्टार्टअप फाउंडर की कहानी वायरल हुई है, जिसने अपने कर्मचारियों से परेशान होकर सिर्फ 72 घंटे में 24 AI सिस्टम तैयार कर दिए और कई भूमिकाओं को मशीनों से बदल दिया. यह घटना अब लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है.
तेजी से बढ़ा स्टार्टअप, बढ़ीं परेशानियां
यह मामला एक टियर-2 शहर के स्टार्टअप का है, जिसे बद्री पार्थसारथी (@mediocremumble) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. फाउंडर का बिजनेस तेजी से बढ़ा और टीम 5 से बढ़कर 25 लोगों तक पहुंच गई. लेकिन, इसके साथ ही नई समस्याएं भी सामने आने लगीं.
स्टाफ के रवैये से थे परेशान
फाउंडर के मुताबिक, कई युवा कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं था. बिना बताए वर्क फ्रॉम होम मांगना. डेडलाइन मिस करना, काम के दौरान लंबा ब्रेक लेना. इसके अलावा, 20 लोगों को ऑफर देने के बाद सिर्फ 10 ने जॉइन किया और अंत में सिर्फ 3 ही टिक पाए. फाउंडर का मानना था कि समस्या सैलरी या काम की नहीं, बल्कि एटीट्यूड और प्रोफेशनलिज्म की थी.
72 घंटे में AI ने संभाला काम
इन सब से परेशान होकर फाउंडर ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने लगभग 72 घंटे तक लगातार काम कर AI टूल्स, खासकर Claude की मदद से 24 अलग-अलग सिस्टम तैयार कर दिए. ये AI सिस्टम अब टेक्निकल काम, सेल्स, ऑपरेशंस जैसे कई काम संभाल रहे हैं, जो पहले कर्मचारी करते थे.
अब खुद कर रहे 18 घंटे काम
हालांकि, फाउंडर अब खुद 18 घंटे तक काम करते हैं और कई रोल निभा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह इस तरीके से ज्यादा संतुष्ट हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि AI के दौर में नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ने वाली है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट से 4 किमी दूर जाने के बाद याद आया iPad, CISF ने किया ऐसा काम कि लोग कर रहे तारीफ
70 हजार की एक रील! IPL मैच में Reel बनाते हुए हवा में उछाली कीमती अंगूठी, फिर जो हुआ, नहीं भूलेगा
12 हजार नौकरियों के लिए किया अप्लाई… फिर भी नहीं मिली नौकरी, युवक बोला- डर, शर्म सब खत्म और अब...














