मौत को छूकर टक्क से वापस आया बाइकर, चाइनीज मांझे ने लोहे जैसा हेलमेट भी मक्खन की तरह चीर डाला!

हवा में उड़ते एक धागे ने पत्थर जैसे मजबूत हेलमेट के दो टुकड़े कर दिए. सोचिए अगर वो गर्दन पर लगता तो क्या होता? मौत का ये 'चाइनीज मांझा' किसी अदृश्य तलवार से कम नहीं, जिसने एक बाइकर के हेलमेट को मक्खन की तरह चीर डाला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चाइनीज मांझे का कहर...गर्दन बच गई पर हेलमेट का हुआ बुरा हाल, बाइकर ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

Manja cut on helmet viral video: क्या आपने कभी सोचा है कि पतंग उड़ाने वाला एक धागा किसी की जान का दुश्मन बन सकता है? यश नाम के एक बाइकर के साथ जो हुआ, उसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. चाइनीज मांझे ने उनके मजबूत हेलमेट को ऐसे काटा जैसे गरम चाकू मक्खन को काटता है. 

सड़क पर बाइक दौड़ना आज के दौर में किसी एडवेंचर से कम नहीं है, लेकिन कभी कभी ये एडवेंचर मौत के साये में बदल जाता है. यश नाम के एक राइडर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे वो अपनी 'दूसरी जिंदगी' मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो डाला है जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. हुआ ये कि बाइक चलाते वक्त अचानक उनके सामने कातिल 'चाइनीज मांझा' आ गया. ये धागा इतना खतरनाक था कि इसने यश के चेहरे को नहीं, बल्कि उनके मजबूत हेलमेट की ऊपरी परत और वाइजर को बुरी तरह चीर दिया.

हेलमेट बना ढाल, वरना हो जाता बड़ा 'खेला' (Safety Gear Saved Life, Axor Helmet Incident)

यश ने वीडियो में अपने 'Axor' हेलमेट पर पड़े गहरे जख्म दिखाए हैं. उनका कहना है कि अगर उस पल सिर पर हेलमेट न होता, तो आज वो ये दास्तां सुनाने के लिए जिंदा नहीं होते. मांझे ने हेलमेट के प्लास्टिक और शीशे को जिस बेरहमी से काटा है, वो साबित करता है कि ये धागा नहीं बल्कि एक न दिखने वाली तलवार है. यश ने हाथ जोड़कर लोगों से गुजारिश की है कि 'भाई, चाहे कुछ भी हो जाए, अच्छी क्वालिटी का फुल-फेस हेलमेट जरूर पहनें. ये सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि मौत और आपके बीच की आखिरी दीवार है.'

Advertisement

ये भी पढ़ें:-तेरे पैसों की पी रहे हैं? ऋषिकेश में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गंगा किनारे छलकाया जाम..पुलिस को दिखाई धौंस!

आखिर कब रुकेगा मौत के इस धागे का कारोबार? (Chinese Manja accident biker)

हैरानी की बात ये है कि भारत के कई राज्यों में पाबंदी के बावजूद ये कांच की परत वाला सिंथेटिक मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है. इसे बनाने वाले चंद पैसों के लिए लोगों की गर्दन से समझौता कर रहे हैं. यश के वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई इसे प्रशासन की लापरवाही बता रहा है, तो कोई इसे चलाने वालों की नादानी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-थाली में पहला निवाला और बज गया सायरन! इंडियन महिला ने बताए इजरायल के रूह कंपा देने वाले हालात

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: सीजफायर पर राजी हुए America और ईरान, Hormuz भी खुला