एक ही पिज्जा, तीन ऐप और तीन अलग कीमतें! महिला ने किया Swiggy, Zomato और Ownly का रियलिटी चेक, रिजल्ट देख हैरान रह गए लोग

Viral News: बेंगलुरु की रहने वाली श्रेया झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में वे बताती हैं कि उन्होंने एक ही रेस्टोरेंट से कॉर्न पिज्जा की कीमत तीन अलग-अलग ऐप्स- Swiggy, Zomato और नए लॉन्च हुए ऐप Ownly पर चेक की. उनका यह एक्सपेरिमेंट इसलिए चर्चा में आ गया क्योंकि तीनों प्लेटफॉर्म पर अंतिम कीमत काफी अलग निकली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral News: महिला ने किया Swiggy, Zomato और Ownly का रियलिटी चेक

Viral News: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय अक्सर लोग सोचते हैं कि अलग-अलग ऐप पर एक ही खाने की कीमत में कितना फर्क होता होगा. बेंगलुरु की एक महिला ने इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए छोटा सा प्राइस टेस्ट किया. उन्होंने एक रेस्टोरेंट से एक ही पिज्जा को तीन अलग-अलग फूड डिलीवरी ऐप पर चेक किया और नतीजा इतना चौंकाने वाला निकला कि उनका पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो गया. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में- 

बेंगलुरु की रहने वाली श्रेया झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में वे बताती हैं कि उन्होंने एक ही रेस्टोरेंट से कॉर्न पिज्जा की कीमत तीन अलग-अलग ऐप्स- Swiggy, Zomato और नए लॉन्च हुए ऐप Ownly पर चेक की. उनका यह एक्सपेरिमेंट इसलिए चर्चा में आ गया क्योंकि तीनों प्लेटफॉर्म पर अंतिम कीमत काफी अलग निकली.

यह भी पढ़ें- नौकरी के पहले ही दिन कर दिया रिजाइन! कंपनी का लैपटॉप मिलते ही बदला मूड, HR की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल

श्रेया ने Pizza Hut, JP Nagar से मिलने वाले एक कॉर्न पिज्जा की कीमत तीनों ऐप पर देखी. सबसे पहले उन्होंने Zomato पर कीमत चेक की. यहां पिज्जा की बेस कीमत 119 रुपये थी, लेकिन इसके ऊपर कई तरह के अतिरिक्त चार्ज जुड़े हुए थे. इनमें 25 रुपये का पैकेजिंग चार्ज, 19 रुपये की डिलीवरी पार्टनर फीस, 12.50 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस और 3 रुपये का Feeding India डोनेशन शामिल था. इन सभी चार्ज और टैक्स को जोड़ने के बाद 119 रुपये का पिज्जा ग्राहक को करीब 191.37 रुपये में पड़ रहा था.

Advertisement

इसके बाद श्रेया ने वही पिज्जा Swiggy पर चेक किया. यहां पिज्जा पर 50 रुपये का डिस्काउंट दिखाया गया था, लेकिन इसके साथ 56 रुपये की डिलीवरी फीस और अन्य टैक्स जुड़ गए. इन सबके बाद कुल कीमत करीब 180 रुपये पहुंच गई. यानी Zomato से थोड़ा सस्ता, लेकिन फिर भी बेस प्राइस से काफी ज्यादा.

सबसे दिलचस्प रिजल्ट तीसरे ऐप Ownly पर देखने को मिला. यह नया फूड डिलीवरी ऐप Rapido ने लॉन्च किया है और इसे हाल ही में 3 मार्च को बेंगलुरु में शुरू किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस ऐप पर कोई छिपे हुए चार्ज नहीं हैं और जो कीमत दिखती है, वही ग्राहक को देनी होती है.

Advertisement

श्रेया के मुताबिक, Ownly पर 119 रुपये के उसी पिज्जा पर सिर्फ 5.95 रुपये जीएसटी जुड़ा और कुल कीमत करीब 125 रुपये ही बनी. यानी वही पिज्जा दूसरे ऐप्स के मुकाबले करीब 50 से 65 रुपये तक सस्ता पड़ा.

श्रेया झा ने अपने इस अनुभव के स्क्रीनशॉट X पर शेयर किए, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों का कहना है कि इतनी कम कीमत की वजह से ग्राहक नए ऐप की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि बिना कमीशन वाला यह मॉडल लंबे समय तक टिक भी पाएगा या नहीं.

फिलहाल यह तुलना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और कई लोग अब फूड ऑर्डर करने से पहले अलग-अलग ऐप पर कीमत चेक करने लगे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान पूरी तरह से हार चुका, हमने यह जंग जीत ली है: Trump | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article